फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने नशे के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित ग्रिड सब-स्टेशन 66 केवी के पास से क्राइम ब्रांच ने एक व्यक्ति को 65 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने राजस्थान के झुंझुनूं निवासी दिलीप कुमार (34) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। शुक्रवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की टीम वीरवार को सेक्टर-32 स्थित ग्रिड सब स्टेशन 66 केवी के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान वहां से उक्त आरोपी गुजर रहा था। टीम को देखते ही आरोपी वापस मुड़ने लगा, जिससे पुलिस को शक हुआ और उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 65 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद टीम आरोपी को पकड़कर सेक्टर-34 थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया। क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली से नशा लेकर चंडीगढ़ में किसी को देने जा रहा था। आरोपी के बयान पर टीम ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें