फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर मनदीप सिंह के पिता हरदेव सिंह का निधन, अंतिम अरदास मैंडी के आने पर

Sun, 25 Oct 2020 12:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

  • आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से यूएई में हिस्सा ले रहे हैं मनदीप सिंह
  • शुक्रवार देर रात मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन
विज्ञापन
mandeep singh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर मनदीप सिंह के पिता हरदेव सिंह (68) का शुक्रवार देर रात साढ़े ग्यारह बजे मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। हरदेव सिंह की पिछले कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। उनके लीवर में इंफेक्शन था और वह वेंटिलेटर थे। इस समय मनदीप सिंह किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से दुबई में आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ। क्रिकेटर मनदीप सिंह के पिता हरदेव सिंह के निधन पर खिलाड़ी अपनी टी-शर्ट पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। मुकाबले में मनदीप सिंह ओपनर के रूप में उतरे और 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हो गए।

मैंडी के आने पर होगी अंतिम अरदास
जालंधर निवासी मनदीप सिंह मैंडी पंजाब रणजी के कप्तान भी हैं। उनके भाई हरविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर पिता के निधन के बाद शनिवार दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब मैंडी के देश वापस आने पर अंतिम अरदास रखी जाएगी। मनदीप सिंह के पिता जालंधर में जिला खेल अधिकारी रहे हैं। वह अच्छे एथलीट भी रहे। उनकी इच्छा थी कि बेटा मनदीप सिंह एथलीट बने, लेकिन उसकी रुचि क्रिकेट में देखी तो उन्होंने क्रिकेटर बनने में पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन


लिया था संकल्प, नहीं देखूंगा क्रिकेट
मनदीप सिंह का चयन जब पहली बार भारतीय टीम में जिम्बाब्वे टूर के लिए हुआ तो पिता हरदेव सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा था कि मेरा बेटा काफी लंबे समय से टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था। उस समय मैंने सोच लिया था कि जब तक मनदीप सिंह टीम इंडिया में शामिल नहीं हो जाता, तब तक कोई मैच नही देखूंगा। आखिर मनदीप की मेहनत रंग लाई और उसे टीम इंडिया में जगह मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें