पहले रामपुर के चाकू मशहूर थे, अब मशहूर हो रही हैं पतंगें। क्राफ्ट मेले में जहां देश के विभिन्न प्रांतों की कलाकारी को खूब वाहवाही मिल रही है, वहीं यूपी की सदाबहार पतंगें भी यहां खूब बिक रही हैं।
मेले में आने वाला इन पतंगों को देखकर जरूर रूक रहा है।
ये पतंगें रामपुर (यूपी) से आसिफ मियां लेकर आएं हैं। आसिफ ने बताया कि उनके पास सजावट के लिए भी ढेरों पतंगें हैं।
इनमें कई पतंगों पर हुई कारीगीरी ट्राइसिटी के लोगों को कहीं देखने को नहीं मिलेगी। यहां पतंगें 10 से लेकर 150 रुपये तक की है।
कुछ पतंगें तो कपड़े की बनी हैं जिन्हें फोल्ड कर लोग ले जा रहे थे।
सोमवार को भी कलाग्राम में क्राफ्ट मेले के दौरान काफी भीड़ देखने को मिल रही थी। भीड़ के कारण लोगों को जाम से भी गुजरना पड़ रहा हैलेकिन उत्साह कम नहीं हो रहा है। लोग यहां खूब खरीददारी कर रहे हैं।
कश्मीरी शॉल भी खूब बिके
क्राफ्ट मेले में कश्मीरी शॉल की भी खूब बिक्री हो रही है। यहां सबसे ज्यादा कश्मीरी शॉल के ही स्टॉल लगे हुए हैं। श्रीनगर से आए शब्बीर हुसैन के पास 200 से 6500 रुपये तक के शॉल बिक रहे हैं।
हुसैन ने बताया कि सोमवार का दिन होने की वजह से बिक्री में थोड़ी गिरावट हुई है, लेकिन रविवार को काफी ज्यादा सेल हुई थी।
राजस्थानी कला की धूम
राजस्थान के कलाकारों ने वहां सलीम-अनारकली कॉमेडी नाटक भी पेश किया। सलीम के किरदार में महबूब को लोगों ने खूब सराहा और नाटक के बाद हर कोई उनके साथ फोटो खींचवाता हुआ नजर आया।
महबूब ने बताया कि वे पिछले 15 सालों से स्टेज से जुड़े हैं।