फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: अब घर के बाहर मास्क पहनना अनिवार्य, बिजली-पानी बिल का भुगतान बाद में

Wed, 08 Apr 2020 12:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने रोजाना की तरह मंगलवार को भी यूटी सचिवालय के वॉर रूम में ट्राइसिटी के अधिकारियों की एक बैठक ली। इस दौरान बड़ा फैसला लेते हुए शहर में घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया। प्रशासन की तरफ से जारी आदेशों में कहा गया है कि अब किसी भी सार्वजनिक जगह या मार्केट आदि में जाने पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी प्रशासन ने इस नियम के उल्लंघन पर सजा तय नहीं की है। 

विज्ञापन


वहीं, बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों को फिलहाल पानी और बिजली के बिल नहीं भरने होंगे। प्रशासन ने लोगों को राहत देते हुए बिजली-पानी के बिल के भुगतान को फिलहाल टाल दिया है। प्रशासन की तरफ से जल्द ही इस बारे में आखिरी तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। इसके अलावा शहर के पुनर्वास कालोनियों में रहने वाले लोगों को भी किराया भरने के लिए समय दिया गया है।

बैठक की शुरुआत में एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि शहर में कोरोना के मरीज अब महज 11 रह गए हैं। सात मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, क्योंकि वह सभी ठीक हो गए हैं। प्रशासक बदनौर ने इस उपलब्धि के लिए सभी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि सोमवार को सेक्टर-26 की मंडी को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद मंगलवार को सीटीयू की बसों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सब्जी और राशन पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा मंगलवार को फैदां गांव में भी एक स्वच्छता अभियान चलाया गया और विभिन्न इलाकों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में शुरू होंगी गूगल कक्षाएं
डायरेक्टर हायर एजुकेशन रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि शहर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जल्द ही गूगल कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। प्रशासक ने बराड़ को आदेश दिए कि वह ऐसी सुविधा पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए भी शुरू करें।

इसके अलावा टेक्निकल एजुकेशन के डायरेक्टर सचिन राणा ने बताया कि शहर के आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर व अन्य कॉलेजों में जूम मोबाइल एप के द्वारा ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। साथ ही 1434 विद्यार्थी जोकि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ट्रेनिंग ले रहे हैं, उन्हें भी ऑनलाइन पढ़ाया और ट्रेनिंग दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें