फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना के 10 और पॉजिटिव मिले, पीड़ितों में एक सोलह साल की लड़की भी शामिल

Sun, 28 Jun 2020 09:32 AM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में रविवार को एक ही दिन में कोरोना के दस मामले और सामने आए। सभी ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ में भर्ती हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों में खरड़ की 50 वर्षीय महिला और 24 वर्षीय युवक हैं। वहीं गिलको हाइट्स मोहाली में 82 साल का बुजुर्ग और 40 साल का व्यक्ति पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन


यह चारों पहले से पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। जबकि सेक्टर- 71 में 57 वर्षीय महिला और माया गार्डन जीकरपुर में एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इसी तरह लालड़ू में 23 वर्षीय युवक और युवती, खरड़ में दिल्ली से लौटा 25 वर्षीय युवक व मुंडी खरड़ 16 वर्षीय लड़की पॉजिटिव आई है।

तीन ने कोरोना को हराया
जीरकपुर में 21 वर्षीय,  कुराली में 57 वर्षीय  व लालडू में 53 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना को मात दी है। सेहत विभाग ने कोरोना के खिलाफ जंग को तेज कर दिया है।
विज्ञापन


जिले में कुल मरीजों की संख्या 256
सिविल सर्जन डॉ मनजीत सिंह ने बताया कि अब तक जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 256 पहुंच गई है। इनमें से 194 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि तीन की मौत हो चुकी है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 58 पहुंच गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें