वहीं हरियाणा सीएम फ्लाइंग स्क्वाड के एसपी धीरज सेतिया ने कहा कि बचाव पक्ष ने कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की। हमने कोर्ट में सुभाष की गिरफ्तारी से संबंधित जरूरी सबूत पेश किए। सभी सबूत अंतिम चार्जशीट के साथ कोर्ट में दाखिल किए जाएंगे। अभी जांच चल रही है।
यह है मामला:
शिकायत के मुताबिक एचएसएससी के माध्यम से हरियाणा में विभिन्न पदों के लिए जो भी नौकरियां निकलती थीं, उसके लिए हरियाणा समेत निकटवर्ती राज्यों हिमाचल, पंजाब व राजस्थान के युवक भी आवेदन करते थे। इसके बाद शुरू होता था दलालों का काम। दलाल ऐसे युवकों की तलाश करते थे, जो नौकरी की चाह में नोट देने को तैयार हो जाते थे।
उसके बाद दलाल इन युवकों का संपर्क आरोपियों से करवाते थे। इसके बाद इन युवकों का इंटरव्यू क्लीयर करवाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती थी। इस मामले की शिकायत लगातार सरकार तक पहुंच रही थी। तत्कालीन नेता विपक्ष अभय चौटाला ने इस मामले को विधानसभा में उठाया था। इसके बाद सरकार ने मामले की जांच शुरू कराई। इसके बाद सीएम फ्लाइंग स्क्वाड ने हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमेटी के कई कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था।
एचएसएससी भर्ती घोटाला
. अप्रैल 2018 में सीएम उड़नदस्ते ने छापामार कर किया भंडाफोड़
.जांच में कदम-कदम पर उजागर हुई एसआईटी की लापरवाही, सरकार ने जांच अधिकारी को कुछ समय बाद पद से हटाया।
मामले में गिरफ्तार सभी 8 लोगों आरोपियों के बैंक खाते और प्रॉपर्टी की हुई जांच
. एसआईटी ने तीन आरोपियों के यहां छापा मारकर लाखों रुपये कैश, दो लैपटॉप, एक डायरी व कुछ बिल बरामद किए
. पंचकूला से कुछ डाटा बरामद किया है जिसमें कुछ पेपर्स की डिटेल है। ये वो पेपर और रिजल्ट हैं जो पिछले छह महीने में हुए हैं। - कुल 22 से ज्यादा हार्ड डिस्क के डाटा को एक जगह इकट्ठा किया गया, इनमें पिछले डेढ़ साल की भर्तियों का डाटा मौजूद
ये थे भर्ती रेट
. 4 लाख से 5 लाख क्लर्क (जनरल)
. 10 लाख ग्रिड ऑपरेटर
. 6 लाख टाइपिंग टेस्ट
. 7 लाख रुपए कंडक्टर भर्ती
आरोपी सुपरिंटेंडेंट का बेटा रहा था भर्ती में टॉपर
आरोपी सुभाष पराशर का बेटा अंकुश म्युनिसिपल कमेटी में सचिव बना है। रिजल्ट में वह टॉपर रहा था। उसे लिखित परीक्षा में सबसे ज्यादा 174 नंबर मिले थे। इंटरव्यू में भी 25 में से 17 नंबर दिए गए। हालांकि इंटरव्यू में दो उम्मीदवारों को अंकुश से ज्यादा 21-21 नंबर मिले, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ।