फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस को अदालत ने जेल भेजा, वेरका मिल्क प्लांट मामले में मिला था रिमांड

Tue, 19 Jul 2022 07:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की तीन अलग-अलग मामलों में लुधियाना की अदालतों में पेशी हुई थी। 11 जुलाई से अभी तक पुलिस ने करीब चार बार सिमरजीत बैंस का अदालत से रिमांड लिया है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस का कहना है कि बैंस ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को वेरका मिल्क प्लांट के अंदर घुसने और एक अन्य मामले में अदालत में दोबारा एक दिन का रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को पेश किया गया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने सिमरजीत सिंह बैंस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन


इससे पहले दुष्कर्म मामले में भगोड़े पूर्व विधायक ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। सात दिन के पुलिस रिमांड के बाद सोमवार को अदालत ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया था। इसके तुरंत बाद थाना सराभा नगर की पुलिस ने वेरका प्लांट मामले में उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की तीन अलग-अलग मामलों में लुधियाना की अदालतों में पेशी हुई थी। 11 जुलाई से अभी तक पुलिस ने करीब चार बार सिमरजीत बैंस का अदालत से रिमांड लिया है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस का कहना है कि बैंस ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया है। बैंस ने भी पुलिस के सामने कोई राज नहीं खोला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें