फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: देश की पहली ऑस्टियोपोरोसिस रजिस्ट्री ऑफ इंडिया पीजीआई चंडीगढ़ में स्थापित, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

Wed, 20 Oct 2021 01:42 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पीजीआई चंडीगढ़ के नाम पर एक और उपलब्धि जुड़ गई है। यहां भारत की पहली ऑस्टियोपोरोसिस रजिस्ट्री ऑफ इंडिया स्थापित की गई है। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। इसका शुभारंभ विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया। इससे बीमारी के लक्षणों, बचाव आदि पर विशेष फोकस किया जा सकेगा।
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीजीआई में देश की पहली ऑस्टियोपोरोसिस रजिस्ट्री ऑफ इंडिया स्थापित की गई है। विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस की पूर्व संध्या पर इसे औपचारिक रूप से शुरू किया गया है। इसकी खास बात यह है कि इस ऑनलाइन माध्यम में पीजीआई के विभिन्न विभागों में इलाज करा रहे ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों को पंजीकृत किया जाएगा। शुरुआती दौर में इसके 100 मरीज पंजीकृत किए जा चुके हैं। पीजीआई के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग की ओर से स्थापित इस विशेष माध्यम के तहत पंजीकृत मरीजों के लिए दो नवंबर से विशेष क्लीनिक भी संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: मंत्रियों ने खाद संकट पर किया मंथन, सरकार सात साल पूरे होने पर करेगी बड़ी रैली

बीमार लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज
विभाग के प्रमुख प्रो. संजय भडाडा ने बताया कि ऑस्टियोपोरोसिस के मरीज लगभग सभी विभागों में किसी न किसी मर्ज का इलाज कराने आते हैं। ऐसे मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने व बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव को लेकर आसान तरीका लागू कराने पर फोकस किया जाएगा। विशेष क्लीनिक में लगभग सभी अन्य विभागों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। इस विशेष क्लीनिक का संचालन माह के पहले मंगलवार को किया जाएगा। इसके लिए एंडोक्राइनोलॉजी के प्रत्येक बुधवार और वीरवार को संचालित होने वाले क्लीनिक के माध्यम से ही एडवांस बुकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-डिजिटल हरियाणा के दावे हवा: विभागों में स्थायी आईटी प्रोफेशनल्स का टोटा, कर्मचारियों ने सीएम मनोहर लाल को लिखा पत्र

महिलाएं पुरुषों के बजाय अधिक पीड़ित
प्रो. भडाडा ने बताया कि एक वर्ष पहले चंडीगढ़ के पुरुष व महिलाओं में किए गए अध्ययन से पता चला है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह मर्ज ज्यादा है। अध्ययन के दौरान चंडीगढ़ को छह सेक्टरों में बांटकर रेंडम 4285 लोगों से डोर-टू-डोर प्रश्नावली भरवाई गई। इसमें पुरुषों में 18 और महिलाओं में 25 प्रतिशत ऑस्टियोपोरोसिस पाया गया। प्रो. भडाडा ने बताया कि समय रहते बीमारी के कारण का पता लगाकर उचित इलाज या प्रबंधन के जरिये इस पर काबू पाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें