चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव के नतीजे सोमवार को आ जाएंगे। चुनाव आयोग ने सभी 35 सीटों की मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को सुबह 9 बजे मतगणना शुरू होगी और दोपहर करीब 12 बजे तक सभी 35 सीटों पर जीत-हार का फैसला हो जाएगा।
मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने हर केंद्र के लिए ऑब्जर्वर भी नियुक्त कर दिए हैं। आयोग ने मतगणना के लिए नौ केंद्र बनाए हैं, जहां वोटों की गिनती होगी। मतगणना के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी। पुलिस के जवानों से लेकर अधिकारी मतगणना स्थल पर चारों ओर निगाह रखेंगे। मतगणना के समय किसी तरह की दिक्कत या हंगामे की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। चुनाव आयोग ने मतगणना स्थल तक जाने के लिए सभी दलों के एजेंटों और मीडियाकर्मियों को पास जारी कर दिए हैं।
कुल 60.78 प्रतिशत मतदान, कल होगा 203 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
नगर निगम चुनाव में शुक्रवार को 35 सीटों पर मतदान हुआ। इसमें 6.33 लाख मतदाताओं ने 203 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया। कुल 694 बूथों में से सेक्टरों के पोलिंग स्टेशन पर सुबह इक्का दुक्का लोग दिखे, लेकिन कॉलोनी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का उत्साह देखने को मिला। कुल 60.78 प्रतिशत मतदान हुआ है। 35 सीटों पर 203 उम्मीदवार मैदान में हैं। सोमवार को इनके भविष्य का फैसला होगा।
एरिया मतगणना स्थल ऑब्जर्वर
वार्ड नंबर-1 से लेकर 4 होम साइंस कॉलेज-10 जसविंदर कौर सिद्धू, एमडी, सिटको
वार्ड नंबर-5 से लेकर 8 सीसीईटी-26 जगपाल सिंह, डिप्टी कमिश्नर (इनकम टैक्स)
वार्ड नंबर-9 से लेकर 12 सेक्टर-18 के सरकारी स्कूल विनोद पी कावले, आईएएस
वार्ड नंबर-13 से लेकर 16 पीजीजीसी-11 देबेंद्र दलाई, मुख्य वन संरक्षक
वार्ड नंबर 17 से लेकर 20 गवर्नमेंट कॉलेज फॉर एजुकेशन-20 नितिका पवार, आईएएस
वार्ड नंबर 21 से लेकर 24 होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट-42 रुबिंदरजीत सिंह बराड़, पीसीएस
वार्ड नंबर 25 से लेकर 28 जीसीजी-42 हरगुनजीत कौर, आईएएस
वार्ड नंबर 29 से लेकर 32 बिजनेस कॉलेज-50 सुरजीत सिंह गौतम, सहायक आयुक्त, इनकम टैक्स
वार्ड नंबर 33 से लेकर 35 पीजीजीसी-46 हिना कुमार, डिप्टी कमिश्नर, इनकम टैक्स