फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी पर सुखबीर के बयान पर कैप्टन का पलटवार, पूरे मामले में दिया बड़ा बयान

Tue, 20 Aug 2019 01:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखबीर बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के संबंध में दिए बयान पर एतराज जताते हुए कहा कि ऐसा बयान देकर सुखबीर बादल सिख भाईचारे को भड़काने और बांटने की साजिश रच रहे हैं। 

विज्ञापन


राजीव गांधी की 75वीं जन्म वर्षगांठ के मौके पर अकाली दल प्रधान के बयान के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का नाम 1984 के दंगों के दौरान कहीं भी नहीं आया और न ही बाद में आया। बल्कि यह झूठा प्रचार भाजपा और अकाली दल द्वारा सिख वोटरों को लुभाने के लिए किया जाता है। 

इसे भी पढ़ेंः पंजाब में नदियों का रौद्र रूप, बाढ़ की जद में सैकड़ों गांव, सीएम ने जारी किए 100 करोड़
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और अकाली दल द्वारा लगातार इस मामले में झूठ बोलकर और तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने की कोशिश हैं। 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद घटी घटनाओं के पीछे राजीव गांधी का कोई हाथ नहीं था। 

कैप्टन ने कहा कि राजीव गांधी उस समय दिल्ली में नहीं थे और उन्हें अपनी माता की हत्या की ख़बर पश्चिमी बंगाल में हवाई अड्डे पर रेडियो से मिली थी। उन्होंने सुखबीर बादल को इस मामले पर बार-बार झूठ बोलकर पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए भी निंदा की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल खुद को सिख भाईचारे के हकों का रक्षक कहता है लेकिन वास्तविकता में उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान राज्य में सिखों के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि अकाली-भाजपा राज के दौरान पंजाब में बेअदबी की कई दुखदायी घटनाएं घटीं, जिन्हें रोकने और हल करने के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। राजीव गांधी की जन्म वर्षगांठ के समय पर ही अकालियों द्वारा लगाए जाने वाले यह आरोप सिर्फ अपने किये कुकर्मों पर पर्दा डालने की एक कोशिश है।

यह भी पढ़ें- गुमसुम रहती थी छात्रा, टीचर ने पूछा तो बोली- मैम, पापा चार साल से कर रहे ये गंदा काम

अकाली दल ने आनंदपुर साहिब प्रस्ताव का उल्लंघन किया
मुख्यमंत्री ने अकाली दल को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के मामले पर घेरते हुए कहा कि इस मामले में अकाली दल द्वारा समर्थन देना आनंदपुर साहिब प्रस्ताव के सिद्धांतों का शर्मनाक उल्लंघन करना है। उन्होंने कहा कि कश्मीर घटनाक्रम पर समर्थन देकर अकाली दल ने सिद्ध कर दिया है कि उन्हें देश के संघीय ढांचे और इसके संविधान के फलसफे के प्रति कोई सत्कार नहीं है। 

उन्होंने कहा कि आनंदपुर साहिब का प्रस्ताव देश में मजबूत संघीय ढांचा कायम करने के लिए राज्यों को अधिक अधिकार देने की वकालत करता है। प्रकाश सिंह बादल द्वारा इस मामले पर साधी चुप्पी के कारण कैप्टन ने सुखबीर बादल से पूछा कि अकाली दल अब आनंदपुर साहिब के प्रस्ताव बारे अपना स्टैंड स्पष्ट करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें