फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका, पॉलीटेक्निक कॉलेजों में काउंसलिंग शुरू, यहां जानें पूरी डिटेल

Fri, 14 Jun 2019 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के 165 पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए गुरुवार से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीन काउंसलिंग के जरिए 34 कोर्स की 65 हजार सीटें भरी जाएंगी। डिप्लोमा इंजीनियरिंग में दाखिले लेने वाले छात्र 550 रुपये फीस चुकाकर इस काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। काउंसलिंग के लिए पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग ने शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन


विभाग के नोटिफिकेशन के मुताबिक 85 फीसदी सीटों पर पंजाब के छात्रों को दाखिला मिलेगा। बाकी 15 फीसदी सीटें अन्य प्रदेश के छात्रों के रहेंगी। 85 फीसदी सीटों पर ही आरक्षण के जरिए अलग-अलग वर्ग के विद्यार्थियों को दाखिला का मौका मिलेगा। विभाग के मुताबिक, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थी 18 जून तक काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। 

20 जून को शाम पांच बजे सीट अलॉटमेंट के लिए रिजल्ट जारी किया जाएगा। 21 से 26 जून तक फीस जमाकर कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे। 28 जून से 3 जुलाई तक दूसरी काउंसलिंग होगी। 5 जुलाई को सीट अलॉट किया जाएगा। 6 से 11 जुलाई तक दाखिला होगा।
विज्ञापन


दोनों काउंसलिंग के बाद खाली सीटों पर तीसरी काउंसलिंग कॉलेज स्तर पर होगा। इसके लिए विभाग की ओर से अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। हालांकि 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच खाली सीटों को भरने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें