फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कथा में श्री राम का जन्म प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर में श्रीराम कथा चल रही है। कथा में सोमवार को राम जन्मोत्सव मनाया गया। श्री भक्ति विलास त्रिदंडी महाराज ने महाराजा दशरथ के चार पुत्रों ने जन्म लेने और भगवान का नामकरण के बारे में प्रसंग का वर्णन किया। कथा के दौरान भजन भी पेश होते रहे। जन्मोत्सव के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। जन्मोत्सव पर भगवान की भव्य आरती हुई। आए सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने राम जन्म की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान राम के जन्म पर पूरे अयोध्या में आनंद का वातावरण छा गया। घर घर घी के दीपक जलाए गए। मंदिर के प्रधान जितेंद्र जौहर ने बताया कि कथा के बाद आरती हुई और प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें