फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पार्षदों ने किया ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पर्यावरण सप्ताह के तहत नगर निगम चंडीगढ़ ने पार्षदों के लिए विशेष एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया। यह दौरा संयुक्त आयुक्त बलबीर राज सिंह की देखरेख में हुआ। इस दौरान पार्षदों ने शहर के डंपिंग ग्राउंड का दौरा किया और कचरा प्रसंस्करण संयंत्र को भी देखा। इसके अलावा विभिन्न मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पार्षदों को कचरे के पृथक्करण, प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।
दौरे का मुख्य आकर्षण पिंक एमआरएफ रहा, जहां कार्यरत महिला कर्मचारियों से पार्षदों ने बातचीत की। उनके कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त बलबीर राज सिंह ने कहा कि ऐसे दौरे जनप्रतिनिधियों को जमीनी हकीकत समझने का अवसर देते हैं, जिससे उनकी जागरूकता और क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि बेहतर कचरा प्रबंधन के लिए सभी हितधारकों की भागीदारी जरूरी है।
नगर निगम ने पर्यावरण सप्ताह के दौरान नागरिकों से अपील की कि वे घरों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें तथा पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाकर शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें