फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

175 करोड़ से होगी करनाल से पंजाब की कनेक्टिविटी, चार मार्गों को मिली मंजूरी

Thu, 12 Jul 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
करनाल की पंजाब से कनेक्टिविटी को सुगम बनाने के प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मुहर लगा दी है। अब करनाल-कैथल-खनौरी रोड को फोरलेन बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चिट्ठी लिखते हुए इस मार्ग समेत चार मार्गों के लिए केंद्री़य सड़क  निधि के तहत 348 करोड़ रुपये की राशि मंजूर करने की सूचना दी है। अब करनाल से पंजाब जाने में आधे घंटे से अधिक समय की बचत होगी।
विज्ञापन


केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हरियाणा में 132.49 किलोमीटर लंबी चार सड़कों को चौड़ा करने और सुदृढ़ करने के लिए चालू वित्त वर्ष के दौरान केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) के तहत 348 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लिखे गए पत्र में बताया गया है कि करनाल-कैथल-खनौरी (स्टेट हाईवे आठ) सड़क को फोरलेन बनाने के लिए 175 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस राशि से 50 किलोमीटर के सेक्शन के फोरलेन बनने से पंजाब की ओर जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी और समय की भी बचत होगी।

इसी प्रकार, जिला कैथल के ढांड में कैथल-ढांड सड़क, पुराना बाइपास और नया बाइपास को चौड़ा करना, ऊंचा उठाने और मजबूत करने के लिए 18.70 किलोमीटर सेक्शन के लिए 34 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। जिला करनाल में कोंड-मुनक-सालवान-असंध सड़क को चौड़ा करने और फोरलेन बनाने के लिए 37.85 किलोमीटर टुकड़े के लिए 70 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है, वहीं जिले में नीलोखेड़ी-करसा-ढांड सड़क को चौड़ा कर विस्तार करने के लिए 24.64 किलोमीटर सेक्शन पर 69 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें