फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम का कारनामा : सेक्टर-53 में बिना प्रोसेस बायो-मिट्टी डाली, दोबारा प्लांट में भेजने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-53 के एक लो-लाइन एरिया में नगर निगम की तरफ से बायो-मिट्टी से भराई की जा रही थी। स्थानीय लोग काफी समय से इसको लेकर नाराजगी जता रहे थे कि यहां निगम दूसरा डंपिंग ग्राउंड बना रहा है। ऐसी शिकायतें निगम के आयुक्त अमित कुमार के पास भी पहुंची थी, जिसके बाद पह मंगलवार को साइट का निरीक्षण करने पहुंचे। पाया कि वहां सेमी-प्रोसेस व बिना प्रोसेस बायो-मिट्टी डाली जा रही है। उन्होंने कचरे को दोबारा प्लांट भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

आयुक्त ने निगम के इंजीनियरों और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ साइट का निरीक्षण किया। ऐसी खबरें मिली थीं कि सेक्टर- 53 के निचले इलाके में सेमी-प्रोसेस या बिना प्रोसेस बायो-मिट्टी डाली जा रही है। निरीक्षण के बाद पाया गया कि निचले इलाके में भरी गई बायो-मिट्टी की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। आयुक्त ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत इस प्रोजेक्ट में लगे संबंधित इंजीनियरों को प्लांट में बायो-मिट्टी को तुरंत री-प्रोसेस करने के निर्देश दिए और डड्डूमाजरा डंप साइट पर लीगेसी वेस्ट के बायो-माइनिंग प्रोजेक्ट के बारे में प्रोसेसिंग की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। आयुक्त ने इंजीनियरों को साइट पर अन्य सुधारात्मक कदम उठाने और री-प्रोसेस के लिए सभी सेमी प्रोसेस ठोस अपशिष्ट को उठाने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें