फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पूर्व प्रवक्ता को निष्काषित करने का मामला गरमाया, शर्मा का आरोप-पत्र में नकली हस्ताक्षर, पुलिस को देंगे शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
-कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता बालमुकुंद शर्मा का आरोप-हुड्डा ने बेटे के लिए दी कांग्रेस की बलि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता बालमुकुंद शर्मा के निष्कासन को लेकर विवाद खत्म होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। विधायक दल के नेता चुनाव को लेकर दिए बयान के बाद पूर्व प्रवक्ता ने उन्हें पार्टी से निकालने के पत्र पर किए गए हस्ताक्षर को फर्जी बताया है। पूर्व प्रवक्ता बालमुकुंद शर्मा ने दावा किया है कि पत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के प्रिंटेड हस्ताक्षर हैं। अब वह इस पूरे मामले को लेकर उदयभान के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत देंगे।
बालमुकुंद शर्मा की ओर से एक टीवी चैनल पर 8 नवंबर को दावा किया था कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधायक दल के नेता नहीं चुने जाएंगे, बल्कि अशोक अरोड़ा या चंद्रमोहन बिश्नोई का चुना जाना तय है। इस बात से नाराज होकर दो दिन पहले ही हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कांग्रेस नेता बाल मुकुंद शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। बाकायदा इसको लेकर पार्टी की ओर से पत्र भी जारी किया गया था। इसी पत्र को लेकर शर्मा सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पूर्व सीएम हुड्डा ने अपने बेटे के लिए कांग्रेस की बलि दी है।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ने हार की जिम्मेदारी नहीं ली
इस मामले को लेकर बालमुकुंद शर्मा मंगलवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू हुए। कांग्रेस से बर्खास्त किए जाने पर शर्मा ने कहा कि वे तीस साल से कांग्रेस में हैं। उनके राजनीति कॅरिअर में ऐसा पहला बार हुआ है कि किसी को बर्खास्त किया गया है। जो भी आज टीवी डिबेट पर जा रहे हैं, कांग्रेस के ऑफिशियल प्रवक्ता नहीं हैं। नैतिकता के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, न कि किसी को पार्टी से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


अशोक तंवर को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की बात चली
पूर्व प्रवक्ता का दावा है कि अब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य बदलाव होना है। इसमें दोबारा से अशोक तंवर को प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर मंथन चल रहा है। इनके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में आदित्य सुरजेवाला, दूसरा ओबीसी चेहरा चिरंजीव राव समेत उनका खुद का नाम था, लेकिन मेरा नाम आने पर पार्टी से निष्काषित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें