फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ग्रीन और पॉल्यूशन सेस लगाने की तैयारी में निगम, कमाई बढ़ाना है मकसद

Thu, 08 Jun 2017 09:13 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
MC House Meeting - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नगर निगम दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन एवं पॉल्यूशन सेस लगाने की तैयारी कर रहा है। एंट्री टैक्स लेने का प्रस्ताव खारिज होने के बाद निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए इस पर स्टडी कर रहा है। इसके लिए निगम चार्टर्ड अकाउंटेंट और कानून विशेषज्ञों से राय ले रहा है। इसके बाद सेस लगाने का प्रस्ताव अगले माह होने वाली सदन की बैठक में लाया जाएगा। इस समय शिमला में ग्रीन सेस वसूला जाता है। 
विज्ञापन


मेयर आशा जसवाल का कहना है कि जीएसटी की वजह से एंट्री टैक्स को लागू नहीं किया जा सकता। ऐसे में निगम की आय बढ़ाने के लिए शहर में ग्रीन एवं पॉल्यूशन सेस लगाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों को स्टडी करने के लिए कहा गया है। मेयर का कहना है कि सेस का बोझ शहरवासियों पर नहीं पड़ेगा और  निगम की कमाई भी बढ़ जाएगी।

चार्टर्ड अकाउंटेंट केशव गर्ग का कहना है कि जीएसटी लागू होने पर अलग से एंट्री टैक्स नहीं लगाया जा सकता। लेकिन ग्रीन एवं पॉल्यूशन सेस लगाया जा सकता है। यह सेस जीएसटी में शामिल नहीं है।
विज्ञापन


पंचकूला बार्डर से भी हटाना होगा एंट्री टैक्स
जीएसटी लागू के साथ ही पंचकूला बार्डर पर लगने वाला एंट्री टैक्स भी खत्म हो जाएगा। पिछले 1 अप्रैल से हरियाणा सरकार की ओर से पंचकूला बार्डर पर दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों से एंट्री टैक्स वसूल किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें