फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारपोरेट क्रिकेट लीग: विकास राठी ने दिलाई चंडीगढ़ पुलिस को जीत

Sat, 09 Jul 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कारपोरेट क्रिकेट लीग मुकाबले मे चंडीगढ़ पुलिस की टीम को जीत दिलाने वाले डीसएपी विकास राठी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस टीम के विकास राठी ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ होटल्स की टीम को 8 विकेट से पराजित किया। कारपोरेट क्रिकेट लीग का यह मुकाबला सेक्टर 26 स्थित एलआईसी ग्राउंड में खेला गया। मैच में टॉस जीतकर चंडीगढ़ पुलिस ने गेंदबाजी को चुना। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ होटल्स की टीम 17.2 ओवर में कुल 89 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से अभिलाष ने सबसे अधिक 28 रन बनाए। गेंदबाजी में गुरप्रीत सिंह ने 12 रन देकर तीन विकेट, रमनदीप सिंह और बलविंदर जूनियर ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ पुलिस ने 14.1 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम से डीएसपी विकास राठी ने शानदार 43 रनाें की विजेता पारी खेली। मैच में आल राउंडर प्रदर्शन करने वाले विकास राठी को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें