फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: पंजाब में 158 नए पॉजिटिव मिले, तीन मरीजों की और मौत, 274 ठीक भी हुए

Thu, 09 Jul 2020 01:50 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरदासपुर, लुधियाना और जालंधर में बुधवार को कोरोना वायरस के कारण एक-एक मरीज की मौत हो जाने के साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 178 हो गई है। वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 158 नए कोरोना पॉजिटिव केसों की भी पुष्टि हुई है, जिनके साथ कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 6907 हो गई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन 274 मरीजों के स्वस्थ होने की भी खबर है, जिनके साथ कोरोना को मात देने वाले की तादाद 4828 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक 360189 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इस समय विभिन्न अस्पतालों में 1901 मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में रखा गया है, जिनमें से 57 ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 6 वेंटिलेटर पर हैं। बुधवार को जिन 274 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, उनमें जालंधर के 111, लुधियाना के 41, संगरूर के 20, पटियाला के 18, मोहाली के 12, गुरदासपुर के 8, तरनतारन, फरीदकोट, कपूरथला और मानसा के 1-1, फिरोजपुर के 22, फतेहगढ़ साहिब के 10, फाजिल्का के 14, बठिंडा के 6, नवांशहर व रोपड़ के 3-3, होशियारपुर के 2 मरीज शामिल हैं।

लुधियाना में कोरोना के 53 नए मामले, एक की मौत
कोरोना संक्रमण अब प्रशासनिक अधिकारियों को अपने लपेटे में ले रहा है। बुधवार को एडीसी जगराओं नीरू कत्याल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। लुधियाना में कुल 53 कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। इससे पहले मंगलवार को एडीसी जनरल और एसडीएम खन्ना कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अधिकारियों में फैल रहे कोरोना संक्रमण से हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा ने बताया कि बुधवार को लुधियाना में कुल 53 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 48 मामले लुधियाना से हैं। इस तरह कुल संख्या 1181 हो गई है। इसमें आठ गांव भामियां, चार चीमा चौक, दो टोका मोहल्ला, एक जमालपुर, एक ताजपुर, एक जनकपुरी, एक मुरादपुर, एक साहनेवाल, एक आलमगीर, एक ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, एक जनता नगर, एक गांव बाजरा, दो डेहलों, एक शक्ति नगर, एक शेख कुतबा, पांच खन्ना व एक न्यू मॉडल टाउन निवासी है। 

इनके अलावा निजी अस्पताल और लैब से 11 कोरोना के मामले सामने आए हैं। बुधवार को मोहनदेई अस्पताल में भर्ती डाबा लुहारा निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। वह कोरोना के साथ सांस की बीमारी से पीड़ित थे। लुधियाना में मरने वालों की कुल संख्या 28 हो गई है।

अमृतसर: कोरोना वायरस से संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत

कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। 60 वर्षीय बुजुर्ग गुरु रामदास नगर के रहने वाले थे। कोरोना संक्रमण के साथ-साथ उन्हें उच्च रक्तचाप व शुगर था। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

अमृतसर में कोरोना संक्रमण से ग्रस्त 49 लोगों की मौत हुई है, जबकि बुधवार को दो पुलिस कर्मियों समेत 13 नए पॉजिटिव केस आने के बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 1048 तक जा पहुंचा है। हालांकि इनमें 848 ठीक हो चुके हैं। अभी 151 एक्टिव केस हैं। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार बुधवार को चार कांटेक्ट केस रिपोर्ट हुए हैं। इनमें पुलिस लाइन से दो पुलिस मुलाजिम व हुसैनपुरा चौक से दो लोग शामिल हैं। इसी प्रकार नौ पॉजिटिव केस कम्युनिटी से मिले हैं।

इनमें लक्ष्मणसर चौक से एक, अजनाला से एक, छज्जलवड्डी से एक, करतार नगर छेहरटा से एक, गोबिंद नगर सुल्तानविंड रोड से एक, दयानंद नगर से एक, जुझार सिंह एवेन्यू से एक व एक केस दिल्ली से रिपोर्ट हुआ है। यह शख्स अमृतसर का रहने वाला है। अमृतसर में कुल 151 एक्टिव केसों में से चार मरीजों की हालत गंभीर है। इन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

जालंधर में जज समेत 71 लोगों में कोरोना संक्रमण

जालंधर में जज समेत 71 लोगों को बुधवार को कोरोना संक्रमण हो गया है। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या एक हजार के आंकड़े के पार हो गई है। जज को कोरोना संक्रमण होने से अदालत परिसर में खौफ का माहौल है। पिछले दिनों जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान और नामवर वकील कोरोना से संक्रमित पाये गए थे।

बुधवार को जो मामले आए हैं, उनमें 15 सेना के जवान हैं। भोगपुर के दशमेश नगर और अरोड़ा मोहल्ला में भी 17 मरीज मिले हैं। गांव समराए में भी 10 संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा, अली मोहल्ला, भार्गव कैंप, काजी मोहल्ला, फगवाड़ी मोहल्ला, दादा कालोनी, शिंगारा सिंह अस्पताल में एक-एक मरीज मिला है।

बटाला में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत
बटाला के सिविल अस्पताल में 55 साल की कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। महिला की मौत बुधवार सुबह करीब चार बजे हुई है। शव का दाह संस्कार उसके गांव मठौला में ही किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिला की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। बटाला के सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव भल्ला ने बताया कि गांव मठौला की रहने वाली 55 साल की महिला उनके पास मंगलवार को उपचार के लिए आई थी। 

बुधवार सुबह करीब चार बजे एक नर्स उसे रोटी देने गई तो महिला बिल्कुल नहीं हिली तो डॉक्टरों को बुलाया। चेक किया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की वजह हार्ट अटैक है। उन्होंने बताया कि महिला का संस्कार सिविल प्रशासन की देखरेख में करवाया जाएगा। डॉ. भल्ला ने बताया कि अभी तक बटाला के सिविल अस्पताल में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 27 है।

फिरोजपुर में सामने आए कोरोना के 10 मामले

फिरोजपुर में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव 10 मामले आए हैं। इनमें से चार मामले गुरुहरसहाए, तीन फिरोजपुर छावनी, दो तलवंडी भाई और एक ऑफिसर कालोनी से संबंधित हैं। फिरोजपुर में कोरोना से पीड़ित 53 मरीज हैं। फिरोजपुर छावनी के एक डॉक्टर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से छावनी में दहशत का माहौल है। 

उक्त डॉक्टर किसी प्रोफेसर का इलाज कर रहा था। उक्त प्रोफेसर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद डॉक्टर का सैंपल लिया गया तो डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उक्त प्रोफेसर के परिवार से बुधवार को तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद छावनी के सौ लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

होशियारपुर: चार नए पॉजिटिव केस, कुल संख्या हुई 193
होशियारपुर में चार नए पॉजिटिव केस आने से कोरोना से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़कर 191 हो गई। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि चार पॉजिटिव केसों में एसडीएम होशियारपुर और आयुक्त नगर निगम दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों के सिविल अस्पताल में ट्रूनॉट मशीन से नमूने लिए गए थे और दोनों पॉजिटिव आए।

सिविल सर्जन ने बताया कि अब नगर निगम और एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों के नमूने कल लिए जाएंगे। अन्य दो मरीजों में गांव चक्कोवाल का 25 वर्षीय हवालाती है। दूसरा केस मुकेरियां से संबधित एक निजी अस्पताल से संबधित नर्स का है। दोनों जालंधर में कोविड केयर सेंटर में हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से सात मौतें हुई हैं, जबकि 171 मरीज ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन

फगवाड़ा के एसडीएम कोरोना पॉजिटिव, ऑफिस सील

फगवाड़ा में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना का घेरा अब सरकारी अधिकारियों की तरफ बढ़ गया है। फगवाड़ा के एसडीएम पवित्र सिंह की रेपिड टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसकी पुष्टि सीएमओ कपूरथला जसमीत कौर बाबा ने की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके ऑफिस को सील कर दिया है। दूसरी तरफ सिटी थाना प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ साथियों समेत कोरोना से जंग जीतकर ड्यूटी पर लौट आए हैं। 

संगरूर के सिविल सर्जन को कोरोना
संगरूर के सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। सीएमओ की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया और पूरे दफ्तर को सैनिटाइज किया गया।

पठानकोट में चार और मिले कोरोना पॉजिटिव 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पठानकोट में चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना जांच के लिए 410 सैंपल अमृतसर भेजे गए थे। इनमें से तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा अन्य एक व्यक्ति पठानकोट सिविल अस्पताल में किए गए टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। अब पठानकोट में एक्टिव केसों की संख्या 28 हो गई है। वहीं बुधवार को पांच मरीजों को डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत घर भेज दिया गया।

फरीदकोट: 7 आंगनबाड़ी वर्कर समेत 20 नए संक्रमित
फरीदकोट में बुधवार को 7 आंगनबाड़ी वर्करों समेत 20 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इनमें से सबसे ज्यादा केस कोटकपूरा शहर से संबंधित है और कुछ दिन पहले पॉजिटिव पाए धन्ना बस्ती निवासी पुलिस मुलाजिम के करीबी व पारिवारिक सदस्य हैं। बाकी मामलों में गांव वांदर जटाना, जलालेआना, कोठे वडिंग के 2-2, गांव सिरसिडी, जैतो व बाजाखाना के 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा एक केस मोगा जिले से रिपोर्ट हुआ है। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार व मीडिया इंचार्ज डॉ. प्रभदीप सिंह चावला ने बताया कि अब फरीदकोट में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है, जबकि 102 मरीज तंदुरुस्त होकर घर भेजे जा चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें