फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना संक्रमण साढ़े नौ हजार पार, मुश्किलें बढ़ीं, स्टेडियम में बेड लगाने की सिफारिश

Sat, 20 Jun 2020 02:07 AM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के सुझाव पर शुरू हुआ काम
  • फरीदाबाद के निर्माणाधीन स्टेडियम में बेड लगवाने की सिफारिश
  • निजी अस्पतालों के चिकित्सा दर भी निगरानी रखने की सलाह
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन खुलने के बाद हरियाणा में कोराना संक्रमण में वृद्धि ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं आईएएस अधिकारियों की टीम ने भी फील्ड से लौटने के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सिफारिशों के साथ भेज दी है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में जिस तरह से संक्रमण बढ़ रहा है। उस पर अंकुश लगाना आवश्यक हो गया है। उधर, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज फ्रैक्चर की सर्जरी के बाद शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने अंबाला आवास पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने सरकार को यह सुझाव दिए हैं कि एनसीआर में जिस तरह से यह मामले बढ़ रहे हैं। उनसे निपटने के लिए विशेष रणनीति बनाने की आवश्यकता है। खासकर फरीदाबाद और गुरुग्राम में इंतजाम बढ़ाने की जरूरत है। अधिकारियों ने सरकार को चेताया है कि जिस तरह से गुरुग्राम, फरीदाबाद में मामले बढ़ रहे हैं। उसे देखते हुए यह कहना मुश्किल नहीं होगा कि अगले एक माह में पॉजिटिव मरीजों की संख्या आठ गुनी तक बढ़ सकती है।

अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि फरीदाबाद में हुडा के निर्माणाधीन स्टेडियम में बेड लगवाने की आवश्यकता है। इसके अलावा एनसीआर क्षेत्र में टेस्ट की सुविधा को बढ़ाया जाए। कंटेनमेंट जोन में पुलिस की बजाय स्थानीय लोगों की मदद ली जाए। स्थानीय पार्षद और आरडब्लयूए इस मामले में सार्थक रोल निभा सकते हैं। अस्पतालों में बेड की सुविधाएं बढ़ाने की आवश्यकता है। साथ ही निजी अस्पतालों के रेट पर निगरानी रखी जाए, जिससे निजी अस्पताल संकट के इस समय में परेशानी न खड़ी करें।

अस्पतालों में बेड बढ़ाए जा रहे हैं। व्यवस्थाएं और मजबूत करने के आदेश दिए हैं। हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें