दक्षता विकास एवं आईटीआई विभाग के महानिदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा है कि कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए मुख्यालय व उप कार्यालयों में आगामी आदेश तक रोक लगाई जाती है। इसलिए सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर में मैनुअल हाजिरी लगाएं।
सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय ने सभी डीईओ, डीईईओ, बीईओ, बीईईओ, स्कूलों के प्राचार्य, मुख्याध्यापक व प्रभारियों को कोरोनावायरस से बचाव के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशिका भी साथ भेजी गई है।
इसके पोस्टर सभी स्कूलों में लगाने होंगे और छात्रों को बचावों के बारे में बताना होगा। इसके साथ ही उत्कर्ष सोसायटी के प्रशासनिक अधिकारी को एजुसेट के जरिए स्कूलों में कोरोनावायरस से बचाव संबंधी वीडियो का प्रसारण करने के लिए कहा गया है।
कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग ने भी बायोमीट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी। अगले आदेशों तक विभाग के मुख्यालय व अन्य दफ्तरों में कार्यरत कर्मियों को उपस्थिति रजिस्टर पर हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बायोमीट्रिक हाजिरी पर रोक का पत्र उच्च शिक्षा निदेशक अजीत बाला जोशी ने जारी किया है।
बायोमीट्रिक हाजिरी के साथ वेतन अदायगी को जोड़ने के पूर्व आदेशों को फिलहाल वापस ले लिया गया है। कोरोना वायरस को लेकर स्थिति सामान्य होने पर ये व्यवस्था दोबारा लागू की जाएगी। इससे पहले दक्षता विकास व आईटीआई विभाग बायोमीट्रिक हाजिरी पर रोक लगा चुका है।