फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः लॉकडाउन में कोलकाता से एक कंपनी के कैंटर में भिवानी पहुंचे 31 लोग, मचा हड़कंप

Wed, 01 Apr 2020 01:51 PM IST
खुशबू गोयल शिव कुमार, भिवानी
विज्ञापन
कोलकाता से भिवानी पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देशभर में लॉकडाउन होने के बावजूद कोलकाता से हजारों किलोमीटर की दूरी तय करके एक कंपनी के कैंटर में 31 लोग भिवानी पहुंच गए। भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर हुन्नामल प्याऊ पर लगे औद्योगिक पुलिस थाना के नाके पर बुधवार सुबह कैंटर को जांच के लिए रोका गया। कैंटर खुलवाया गया तो उसके अंदर 31 लोग ठूस-ठूस कर भरे हुए थे। इनमें तीन महिलाएं और चार छोटे बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर पता चला कि ये लोग भिवानी, हिसार, हांसी, जींद और राजस्थान की सीमा से लगे गांवों के रहने वाले हैं। सभी कोलकाता में गद्दे बनाने की कंपनी में काम करते थे और उसी कंपनी के कैंटर से घर लौट रहे थे। सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि हजारों किलोमीटर के सफर के दौरान इन लोगों को क्या किसी ने नहीं रोका?

मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी वीरेंद्र सिंह और औद्योगिक पुलिस थाना एसएचओ विक्रम जोनसन मौके पर पहुंचे और सभी को जिला सामान्य अस्पताल में जांच के लिए लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें