उन्होंने बताया कि अचानक से बापूधाम में कोरोना संक्रमण के बाद तेजी से बढ़ती मरीजों की संख्या सबके लिए परेशानी और चिंता का कारण बन गया था लेकिन पिछले तीन दिनों से बापूधाम के साथ ही शहर में कहीं भी कोई नया पॉजिटिव केस का न मिलना अच्छी खबर है। उनका कहना था कि इन मरीजों का ठीक होना पीजीआई के डॉक्टरों के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है।
सेक्टर-15 निवासी मरीज था ज्यादा गंभीर
शनिवार को पीजीआई से डिस्चार्ज वाले कोरोना के मरीजों में सेक्टर-15 निवासी 67 साल का एक वृद्ध भी शामिल था। इसकी स्थिति पिछले दिनों बेहद गंभीर थी। पीजीआई के डीन अकादमी डॉक्टर जीडी पूरी ने बताया कि इलाज के बाद 15 मई को उनकी कोरोना रिपीट टेस्ट दोनों बार नेगेटिव आई लेकिन उन्हें अन्य दूसरी परेशानियां होने के कारण 24 घंटे और चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया।
फिलहाल उसकी स्थिति ठीक है। वहीं 11 अन्य मरीजों में सेक्टर-30 निवासी 40 साल का एक पुरुष और बापूधाम के क्रमश: 17 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय पुरुष, 21 वर्षीय युवती, 34 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय युवती, 35 वर्षीय पुरुष, 17 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष और 20 वर्षीय युवक शामिल है।