फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोबाइल और कागजात लौटाने के लिए एएसआई मांग रहा है कोरोना फीस, सीएम साहब! कर्ज दीजिए'

Wed, 13 May 2020 11:31 AM IST
खुशबू गोयल अमित मरवाहा, तरनतारन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
‘आदरणीय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जी, मेहरबानी करके मुझे पांच हजार का कर्ज दिया जाए, ताकि यह पैसे पुलिस को देकर अपना मोबाइल और कागजात वापस ले सकूं। यह वही मोबाइल और कागजात हैं, जो दो युवकों ने मुझसे छीन लिए थे।’ यह कहना है गांव देऊगढ़, थाना भोपाल, जिला जोधपुर, राजस्थान के निवासी देवी सिंह का।
विज्ञापन


देवी सिंह नूरदी अड्डा स्थित राइस मिल में लगाए सोलर प्लांट में सात माह से काम कर रहा है। सात मई की रात को वह गुरु का लंगर छकने के लिए श्री दरबार साहिब जा रहा था। रास्ते में उसे दो युवक मिले। उन्होंने कहा कि वह घर ले जाकर खाना खिलाएंगे और वे उसे नूरदी अड्डा स्थित घर में ले गए।

वहां पर एक युवक ने उसे देसी शराब पिला दी और फिर उससे 300 रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, वोटर कार्ड के साथ मोबाइल भी छीन लिया। देवी सिंह ने बताया कि शिकायत देने पर पुलिस चौकी टाउन के एएसआई जैमल सिंह ने दोनों आरोपियों को काबू करके उक्त सामान बरामद कर लिया, लेकिन बाद में दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कपड़े उतारकर उसे पट्टे मारे

देवी सिंह ने आरोप लगाया कि जब वह अपना सामान लेने पहुंचा तो एएसआई ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर पुलिस चौकी के आंगन में उसके कपड़े उतारकर उसे पट्टे मारे और कहा कि सामान की वापसी के लिए कोरोना फीस देनी पड़ेगी। पैसे मिलने पर ही उसका सामान और मोबाइल वापस मिल सकेगा। अब देवी सिंह ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उसे पांच हजार रुपये बतौर कर्ज दिया जाए।

एएसआई बोला, मैंने कोई कोरोना फीस नहीं मांगी
एएसआई जैमल सिंह ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि मैंने किसी को न तो पट्टे मारे हैं और न ही कोरोना फीस के रूप में पैसे मांगे हैं। मुझे बेवजह बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

एसएसपी ने डीएसपी से मांगी रिपोर्ट
उधर, एसएसपी ध्रुव दहिया का कहना है कि देवी सिंह के मामले की जांच रिपोर्ट डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल से मांगी गई है। रिपोर्ट में अगर आरोप साबित हुए तो एएसआई व अन्य मुलाजिमों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें