कोविड-19 संकट के बीच सुचारू खरीद प्रक्रिया के लिए पंजाब पुलिस के 8620 कर्मचारी और 6483 वालंटियर 24 घंटे मंडियों और गांवों में नजर रख रहे हैं। यह कर्मचारी और वालंटियर जहां अपनी सुरक्षा के लिए सख्त दिशा -निर्देशों की पालना कर रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य और सफ़ाई संबंधी सावधानियों को अमल में लाने के साथ-साथ सभी खरीद केन्द्रों पर सामाजिक दूरी सम्बन्धी मापदंड की पालना भी करवा रहे हैं।
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा अपनाई गई दो दिशाई रणनीति के तहत मंडियों में ड्यूटी पर तैनात फ्रंटलाईन पुलिस मुलाजिम अपनी सुरक्षा यकीनी बनाने के साथ-साथ इन केन्द्रों में आने वाले किसानों और अन्य की सुरक्षा के लिए जरुरी साजोसामान के साथ लैस हैं। सभी पुलिस मुलाजिमों को मास्क, दस्ताने, हैंड सैनेटाईजां आदि मुहैया करवाए गए हैं। जिन मुलाजिमों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, खासकर दिल और सांस संबंधी दिक्कतें हैं, को अग्रिम पंक्ति (फ्रंट लाईन) में तैनात नहीं किया गया है।
अलग-अलग मंडियों में तैनात पुलिस मुलाजिमों को सभी प्रवेश और निकास रास्तों पर चैकिंग यकीनी बनाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही उन्हें मंडियों /सब-यार्डों /खरीद केन्द्रों को जाने वाली सड़कों पर भीड़ घटाने के अलावा कानून व्यवस्था यकीनी बनाने और यातायात सुचारू रखने की हिदायत की गई है। उन्हें खरीद केन्द्रों में सामाजिक दूरी बनाए रखने और मंडियों में भीड़ घटाने के लिए किसानों और आड़तियों को जारी किए गए पास की जांच का जिम्मा भी सौंपा गया है।
ऐसे की गई है तैनाती
वालंटियर्स (5600), जीओजी (1717), एनसीसी (135), पूर्व पुलिस मुलाजिम (102), वन गार्ड (35), यूथ एंड स्पोर्टस क्लबों (142) से सहयोग लिया जा रहा है। डीजीपी ने कहा कि मौजूदा योजना के अनुसार उन्हें सिर्फ बड़ी मंडियों में तैनात किया जा रहा है। संगरूर जिले में सबसे अधिक 992 पुलिस कर्मचारी और 1919 वालंटीयर तैनात हैं।
इसके अलावा पटियाला में 676 पुलिस कर्मी और 69 वालंटीयर, बठिंडा में 635 पुलिस मुलाजिम और 358 वालंटीयर, मोगा में 517 पुलिस कर्मचारी और 110 वालंटीयर, जालंधर ग्रामीण में 496 पुलिस बल और 490 वालंटीयर, बरनाला में 449 पुलिस वाले और 458 वालंटीयर शामिल हैं। बाकी रहते वालंटियर जिलों में ड्यूटी निभा रहे हैं।
सार्वजनिक वितरण के लिए 1827 टन गेहूं भी खांदी गई
पंजाब में वीरवार को गेहूं खरीद प्रक्रिया के दूसरे दिन सरकारी एजेंसियों द्वारा 35437 टन और आढ़तियों द्वारा 640 टन गेहूं की खांद की गई। खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में सरकारी एजेंसियों द्वारा की गई खरीद में, पनग्रेन द्वारा 8374 टन, मार्कफैड द्वारा 10076 टन और पनसप द्वारा 6949 टन गेहूं खांदी गई है।
जबकि पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कारपोरेशन द्वारा 5666 टन गेहूं खांदी गई है। केंद्र सरकार की एजेंसी एफसीआई द्वारा 2545 टन गेहूं खांदी जा चुकी है। इसके अलावा पनग्रेन द्वारा पंजाब में सार्वजनिक वितरण के लिए 1827 टन गेहूं भी खांदी गई है। खरीद प्रक्रिया के दूसरे दिन अब तक राज्य में कुल 39196 टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।