फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः होम क्वारंटीन टाइम पूरा कर लिया तो खुद हटा सकते हैं घर के बाहर लगा नोटिस

Mon, 06 Apr 2020 02:59 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन
चंडीगढ़ में 19 मार्च से रविवार शाम तक कुल 1367 लोगों को प्रशासन की तरफ से होम क्वारंटीन किया गया है, इनमें से 700 से ज्यादा लोगों ने 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया है और उनमें कोरोना के कोई लक्षण सामने नहीं आए हैं। अब इन लोगों में असमंजस की स्थिति है कि उनके घर के बाहर चिपकाया गया नोटिस वह खुद हटाएं या फिर जिन्होंने लगाया है, वही आकर इसे हटाएंगे।
विज्ञापन


इस सवाल को प्रशासन की तरफ से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी लोग पूछ रहे हैं। इस पर यूटी के स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार, होम क्वारंटीन का 14 दिनों का समय पूरा कर चुके कोरोना के संदिग्ध अपने घर के बाहर लगे उस नोटिस को खुद हटा सकते हैं, जो प्रशासन की ओर से लगाए गए हैं।

हालांकि प्रशासन के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसे लोग जो 14 दिन का पीरियड पूरा कर चुके हैं और जिनमें वायरस के कोई लक्षण नहीं हैं, वह नोटिस को हटा सकते हैं या फिर उसपर क्रॉस का निशान भी लगा सकते हैं। नोटिस हटाने से पहले उसकी फोटो खींचकर अपने पास रख लें, इससे प्रूफ रहेगा कि नोटिस पूरे समय के लिए आपके घर के बाहर चस्पा था। प्रशासन और पुलिस की ओर से होम क्वारंटीन किए लोगों की नियमित निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बात तक नहीं कर रहे लोग

सेक्टर-20 निवासी 23 वर्षीय रोहित (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उन्हें 20 मार्च को होम क्वारंटीन किया गया था। घर के बाहर प्रशासन की तरफ से नोटिस चिपका दिया गया था, जिसके अनुसार उनका क्वारंटीन पीरियड तीन अप्रैल को खत्म हो गया है लेकिन वह समझ नहीं पा रहे कि घर के बाहर लगे पोस्टर को खुद हटाएं या फिर प्रशासन के ही कर्मचारी उसे हटाने आएंगे।

उन्होंने कहा कि जब से नोटिस लगा है तब से पड़ोसी भी उनसे बात नहीं कर रहे। वह भी बाहर नहीं निकलते हैं। खुद नोटिस हटाते हैं, तो डर है कि उन पर कानूनी कार्रवाई न हो जाए। उन्होंने प्रशासन की तरफ से जारी हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल किया था। हालांकि प्रशासन के एक अधिकारी उनके जानकार हैं, जिनसे बातचीत करने के बाद उन्होंने उस नोटिस को हटा दिया।  

होम क्वारंटीन लोगों का मोबाइल सिग्नल ट्रैक कर रहा प्रशासन
यूटी प्रशासन घर में क्वारंटीन पर रह रहे लोगों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए उनके मोबाइल सिग्नल को ट्रैक कर रहा है। प्रशासन ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को आदेश दिए हैं कि वह क्वारंटीन पर रह रहे लोगों की लोकेशन को ट्रैक करें। क्वारंटीन पीरियड के दौरान अगर कोई बेस लोकेशन से दूर पाया गया तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि होम क्वारंटीन किए गए लोग अपने घरों में नहीं रुक रहे हैं और बाहर घूम रहे हैं। ऐसे में वह अन्य लोगों के लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें