फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित एसआई अर्शदीप का संदेश- ड्यूटी पर आने को उत्सुक हूं...हम बस मैदान में डटे रहें

Wed, 22 Apr 2020 01:56 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की सब इंस्पेक्टर अर्शदीप कौर ग्रेवाल ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि कोरोना संक्रमण से जल्दी उबर कर ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने लोगों को मास्क लगाने और लगातार हाथ धोने की सलाह दी।
विज्ञापन


यह वीडियो सोशल मीडिया पर दिनभर वायरल होता रहा। लुधियाना के एसीपी अनिल कोहली के संपर्क में आने से 27 वर्षीय अर्शदीप कौर संक्रमित हो गई थी। बीते 17 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उन्होंने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और डीजीपी दिनकर गुप्ता की तारीफ करते हुए जवानों के जज्बे को सलाम किया। अर्शदीप ने कहा है कि अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को संदेश दिया कि हम बस मैदान में डटे रहें। हम कोरोना को जरूर हराएंगे।  ड्यूटी पर तैनात रहते हुए मास्क लगाएं, लगातार हाथ धोएं और जो डॉक्टरों के बताए अनुसार चलें। समय से खाना खाएं और पूरा आहार लें ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक रहे। पुलिसकर्मियों को सलाह दी कि पूरा आराम करें, क्यों कि इस समय काम थोड़ा ज्यादा है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे तो कोरोना को और बेहतर तरीके से हरा सकेंगे। वीडियो के अंत में सब इंस्पेक्टर ने एसीपी कोहली को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह पुलिस विभाग के लिए बड़ी क्षति है।
विज्ञापन


डीजीपी का ट्वीट
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने सब इंस्पेक्टर अर्शदीप कौर ग्रेवाल के ट्वीट पर जवाब दिया है कि हमें फख्र है.. कैसे हमारे युवा जवान उत्साह से लबरेज हैं। 27 वर्षीय एसआई ने इसका बेहतर उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें