पंजाब में शुकवार को कोरोना वायरस के 162 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। हालांकि इनमें 82 लोग वे हैं, जो नांदेड़ और कोटा समेत देश के अन्य भागों से पंजाब लौटे हैं। शुक्रवार को विभिन्न जिलों से मिले आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 704 तक पहुंच गई है।
अमृतसर जिला राज्य में सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन कर उभरा है, जहां कोरोना पीड़ितों की संख्या 145 हो गई है। वहीं जालंधर में यह संख्या 105 हो गई है। शुक्रवार को अमृतसर में 55, पटियाला और फिरोजपुर में 24-24, लुधियाना में 22, जालंधर में 16, फतेहगढ़ साहिब में 10, मोहाली में 6, फाजिल्का में 4, मोगा में एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
इन मरीजों में से फतेहगढ़ साहिब में 3, अमृतसर में सभी, पटियाला में 23, लुधियाना में 13, फाजिल्का के सभी 4, मोगा का एक, फिरोजपुर के सभी 15, मोहाली के 5 लोग बाहरी राज्यों से लौटे हैं। सेहत विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक इस महामारी से 108 लोग ठीक भी हुए हैं। विभाग की ओर से राज्य में अब तक 23176 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 18222 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 4369 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 470 कोरोना पीड़ितों का इलाज चल रहा है। राज्य में इस महामारी के कारण अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
जिले के विभिन्न जिलों में कोरोना वायरस के कुल केसों का विवरण इस प्रकार है-
जालंधर में 105, अमृतसर में 145, मोहाली में 92, पटियाला में 88, लुधियाना में 99, पठानकोट में 25, नवांशहर में 23, फिरोजपुर में 17, तरनतारन में 14, मानसा में 13, कपूरथला और फतेहगढ़ साहिब में 12-12, होशियारपुर में 11, मोगा, फरीदकोट, रोपड़ व संगरूर में 5-5, मुक्तसर व गुरदासपुर में 4-4, बरनाला में 2 केस।