फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना/कर्फ्यूः चंडीगढ़ की बापूधाम कॉलोनी में सीआरपीएफ ने संभाली कमान, 17 लोग भी गिरफ्तार

Thu, 30 Apr 2020 09:23 AM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़
विज्ञापन
बापूधाम कॉलोनी में सीआरपीएफ तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बापूधाम में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई है। हालात को बिगड़ता देख बुधवार सुबह से ही इलाके में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती कर दी गई। किसी को भी कालोनी के अंदर और बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। अब दिन-रात यहां सीआरपीएफ और पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा लेकिन हैरानी की बात है कि लगातार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बावजूद यहां लोगों का घर से बेवजह बाहर निकलना कम नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन


इसके चलते पुलिस ने बुधवार को बापूधाम कालोनी समेत सब्जी मंडी से कुल 15 केस दर्ज कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। कालोनी में लगातार कोरोना के मरीजों के मिलने से पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए थे। इसके चलते बुधवार को आनन-फानन में मीटिंग की गई, जिसमें फैसला लेकर बापूधाम कालोनी में 2 इंस्पेक्टर, सेक्टर- 26 थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिकर्मियों कि ड्यूटी लगाई गई। 

साथ ही 12 सीआरपीएफ के जवानों को भी यहां तैनात कर दिया गया। उधर, वहीं सेक्टर-30बी में भी हालात बिगड़ने पर वहां भी सीआरपीएफ के 12 जवान, दो पुलिस इंस्पेक्टर थाना प्रभारी और 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले ने अपने-अपने एरिया में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि शहर के अलग-अलग बॉर्डर एरिया समेत करीब 4 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगाह

हालात को बिगड़ता देख बापूधाम और सेक्टर-30बी में सीसीटीवी कैमरे को इंस्टॉल करवाए गए हैं। अब इन कैमरों से इलाके में बेवजह घूमने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा सेक्टर-26 मंडी में भी पुलिस कि मुस्तैदी है। वहीं मंगलवार को सेक्टर 26 थाना पुलिस ने बापूधाम समेत अलग-अलग एरिया से 24 केस रजिस्टर्ड कर कुल 28 लोगों को गिरफ्तार किया था।   

अनाउंसमेंट कर घर में रहने की हिदायत 
वहीं पुलिस टीम पीपीई किट की सुरक्षा लेकर बापूधाम कालोनी एरिया के अंदर गश्त करती नजर आई। इस दौरान टीम ने अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को हिदायत दी है कि वह अपने घरों में ही रहे। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। बेवजह घर के बाहर ना निकले, नहीं तो उनके खिलाफ पुलिस 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करेगी।   
मामले की गंभीरता को देखते हुए बापूधाम और सेक्टर- 30 में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। बेवजह घूमने वाले लोगों पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील है कि सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए अपने घरों से बिल्कुल भी बाहर ना निकले।  -नीलांबरी विजय जगदले, एसएसपी चंडीगढ़

मनीमाजरा इलाके की गलियां सील

शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों कोे देखते हुए पिपली वाला टाऊन के लोगों ने प्रशासन की मदद के लिए अपने इलाके की गलियों को पूरी तरह सील कर दिया है। इस बारे में शिरोमणि अकाली दल एससी विंग चंडीगढ़ के प्रधान सुरजीत सिंह राजा और अकाली दल के सीनियर नेता बलदेव सिंह ढिल्लों ने बताया कि कोरोना को हराने की लड़ाई ने हमने भी प्रशासन और पुलिस की मदद का बीड़ा उठाया है।

इस क्रम में मनीमाजरा थाना प्रभारी जसविंदर कौर से बात कर इलाके की गलियों को पूरी तरह सील कर दिया है। इस दौरान मोहल्ले की हरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, राजिंदर सिंह, नवीन बेदी, पुनीत सिंह, अरुण कुमार, राजेश अग्रवाल और मनविंदर सिंह उनके साथ मौजूद रहे।

मॉडर्न कांप्लैक्स मनीमाजरा टाउन आदि की गलियों को सील करने के पीछे लोगों के अंदर एक डर भी है क्योंकि बापूधाम ने लगातार कोरोना के मरीजों की बढ़ती गिनती देखते हुए लोगों ने यह कदम उठाए हैं। मॉडर्न कांप्लैक्स और मनीमाजरा टाऊन से बापूधाम की दूरी सिर्फ 2 किलोमीटर है।
विज्ञापन

सेक्टर-30बी और 45सी के आरडब्ल्यूए एरिया सील

शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कई सेक्टरों के लोगों ने आरडब्लयूए, पार्षद व पुलिस के सहयोग से अपने एरिया को सील कर दिया है। बुधवार को सेक्टर-30बी और सेक्टर-45सी के लोगों ने अपने एरिया को पूरी तरह से सील कर दिया। सेक्टर-30बी को प्रशासन की तरफ से पहले ही प्रभावित इलाका घोषित किया जा चुका है, क्योंकि यहां पर कोरोना वायरस के मरीज आने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया था।

सेक्टर-30बी के तीन एंट्री-एग्जिट है, जिसमें से एक को पुलिस ने पहले ही सील कर दिया था। वहीं, अब एक को रेजिडेंट्स की तरफ से सील कर दिया गया है। इसके अलावा लोगों ने अपनी गलियों को भी सील कर दिया है। सिर्फ एक एंट्री, एग्जिट रखी गई है, जिस पर वीरवार से स्थानीय लोग चेकिंग करेंगे और जांच के बाद ही लोगों को एरिया में आने जाने देंगे। इसके अलावा सेक्टर-27 ए,बी मध्य मार्ग पर लगते एरिया को भी स्थानीय लोगों की तरफ से सील कर दिया गया है।

बाकी के एरिया को लोगों ने पहले ही सील कर दिया था। सेक्टर-26 बापूधाम इस एरिया के साथ लगता है, जिसके चलते यहां के लोगों ने इस तरफ से एंट्री बंद करने का फैसला लिया हैं। सेक्टर-28 मध्य मार्ग की तरफ से लगते एरिया को भी सील किया गया हैं। वहीं, सेक्टर-45सी के एरिया को भी बुधवार को स्थानीय लोगों की तरफ से पुलिस व नगर निगम की सहायता से सील कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें