फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः कोरोना को हराकर तीन और मरीज लौटे घर, डॉक्टर बोले- बहादुर हैं आप, जज्बे को सलाम

Wed, 15 Apr 2020 12:28 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ठीक हो चुके मरीज को घर भेजते पीजीआई डायरेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ के लिए मंगलवार का दिन भी राहत भरा रहा। एक ओर जहां पीजीआई में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर लौट गए, वहीं दूसरी ओर कोई नया पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। इससे चंडीगढ़ प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने राहत भरी सांस ली। मोहाली में भी एक महिला मरीज के ठीक होकर घर जाने की खबर आई।

विज्ञापन


डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की पहचान पीजीआई में कार्यरत मोहाली निवासी नर्सिंग ऑफिसर और सेक्टर-30 बी निवासी 40 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. जगतराम ने बताया कि दोनों मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल घर पर भी उन्हें 14 दिन तक खुद को होम क्वारंटीन पर रहना होगा।

बता दें कि इससे पहले चंडीगढ़ के सात कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर घर जा चुके हैं। ऐसे में कोरोना को मात देकर घर जाने वाले कोरोना वीरों की संख्या 9 हो गई है।  मंगलवार को ठीक होकर घर जाने वाले दोनों मरीजों को न्यू नेहरू हॉस्पिटल ब्लॉक से गुलदस्ता और चॉकलेट देकर पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम और डीन जीडी पुरी ने विदाई दी।
विज्ञापन


डॉ. जगतराम ने कहा कि कोरोना को मात देने वाला नर्सिंग ऑफिसर पीजीआई परिवार का हिस्सा है। हमें अपने बहादुर नर्सिंग ऑफिसर पर गर्व है। मैंने उसको बधाई दी और कहा कि आपने कोरोना को बड़ी हिम्मत से हराया। प्रो. जगतराम ने कहा कि उस वक्त उसके चेहरे पर खुशी झलक रही थी।

इस मौके पर हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के एचओडी डॉ. अशोक कुमार समेत अन्य स्टाफ मौजूद था। दोनों मरीज जब कोरोना को मात देकर अपने-अपने वार्ड से बाहर निकले तो कोविड-19 सेंटर में उनका तालियों से स्वागत किया गया।

15 मरीजों का अभी चल रहा इलाज, पीयू प्रोफेसर का वेंटिलेटर हटा

इन दोनों मरीजों की छुट्टी होने के बाद अब कोविड-19 सेंटर में कुल 15 मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रो. जगतराम ने बताया कि तीन मरीजों के सैंपल एक बार निगेटिव आए हैं। बुधवार को फिर से उनके सैंपल लिए जाएंगे, अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं, सेक्टर-34 निवासी पीयू के प्रोफेसर की हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। हाइपरटेंशन और शुगर का मरीज होने के कारण एहतियातन आईसीयू में रखा गया है।  

नयागांव के मरीज से हुआ था संक्रमण  
पीजीआई से छुट्टी पाने वाले नर्सिंग ऑफिसर को नयागांव के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग मरीज से संक्रमण हुआ था। कोरोना के लक्षण दिखने पर टेस्ट किया गया तो नर्सिंग ऑफिसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उस दौरान पीजीआई प्रशासन ने उसके संपर्क में आए पीजीआई के 36 स्टाफ को क्वारंटीन किया था। इनमें 5 डॉक्टर, 22 नर्सिंग स्टाफ, 5 सैनिटेशन अटेंडेंट और 4 हॉस्पिटल अटेंडेंट शामिल थे। 

जानकारी के अनुसार, नयागांव निवासी बुजुर्ग मरीज को 26 मार्च को दूसरे लक्षणों के आधार पर पीजीआई में भर्ती किया गया था लेकिन धीरे-धीरे कोरोना के लक्षण सामने आने पर उसकी 29 मार्च को कोरोना की जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने के बाद पीजीआई प्रशासन सकते में आया और उस मरीज के संपर्क में आये डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, सफाई और हॉस्पिटल अटेंडेंट को क्वारंटीन कर दिया।

वहीं, यह भी पता चला कि पीजीआई जाने से पहले नयागांव का यह मरीज सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच में भी गया था। उसके पॉजिटिव आने की सूचना के बाद वहां के भी 10 डॉक्टरों और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया था। 
विज्ञापन

कोरोना के लक्षण दिखने पर भर्ती तीनों टीवी पत्रकार सुरक्षित

मोहाली के गांव जवाहरपुर में रिपोर्टिंग करने गए तीन टीवी पत्रकारों में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद मंगलवार को उन्हें सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। तीनों पत्रकारों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट रात को आ गई। तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीनों एक ही चैनल में कार्यरत हैं और पंजाब के अलग-अलग गांव के निवासी हैं। तीनों पत्रकार कोरोना के लक्षण दिखने पर खुद ही सेक्टर-16 हॉस्पिटल पहुंचे थे। 

कोरोना को हराकर ये पहुंचे घर
  • 02 अप्रैल को यूके से लौटी सेक्टर-34 निवासी महिला डॉक्टर।
  • 04 अप्रैल को सेक्टर-21 निवासी चंडीगढ़ की पहली कोरोना पॉजिटिव युवती की मां और सेक्टर 30 निवासी दुबई से लौटा युवक। 
  • 05 अप्रैल को चंडीगढ़ की पहली कोरोना पॉजिटिव मरीज युवती का भाई और उसका सेक्टर-19 निवासी दोस्त।  
  • 06 अप्रैल को चंडीगढ़ की पहली कोरोना पॉजिटिव सेक्टर-21 निवासी युवती और उसका सेक्टर-38 निवासी फैमिली फ्रेंड।  
  • 14 अप्रैल को चंडीगढ़ सेक्टर-30 बी निवासी 40 साल की महिला और पीजीआई में कार्यरत मोहाली निवासी नर्सिंग ऑफिसर। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें