फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ ने बढ़ाई पंचकूला प्रशासन की टेंशन, डीसीपी बोले- बॉर्डर सील है, सख्ती भी बढ़ाई जाएगी

Wed, 29 Apr 2020 03:57 PM IST
खुशबू गोयल अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला बॉर्डर पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ में एकाएक बढ़े कोरोना पॉजिटिव केसों ने पंचकूला की टेंशन बढ़ा दी है। जिले में कुल 18 में से 13 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और अन्य की भी पहली रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को दूसरी रिपोर्ट का इंतजार है। पंचकूला में जिस तरह से कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं, ऐसे में यहां के लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें जिला प्रशासन तीन मई को राहत प्रदान करेगा। लेकिन उनके इस सपने पर चंडीगढ़ में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या ने पानी फेर दिया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में कोरोना पीड़ितों की संख्या 67 पहुंच गई है। ऐसे में जिला प्रशासन ने चंडीगढ़ से पंचकूला आने वालों पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाई तो यहां भी हालत बिगड़ सकती है। चंडीगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन को भय सताने लगा है कि कहीं यहां की स्थिति दोबारा न बिगड़ जाए। 

इसके मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्ममंथन शुरू कर दिया है कि क्या ठोस कदम उठाए जाएं क्योंकि पंचकूला समेत ट्राइसिटी से अधिकांश लोगों का चंडीगढ़ आना-जाना होता है। ऐसे में यहां के लोग संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। इस रोकने के लिए पुलिस अधिकारी आने वाले दिनों में ठोस फैसला ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला बॉर्डर पर बढ़ेगी सख्ती

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए चंडीगढ़ समेत अन्य सभी बॉर्डर पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। अभी बॉर्डर पर तैनात जवान केवल पूछताछ करके आने-जाने देते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। चंडीगढ़ से पंचकूला आने वाले व्यक्ति को कारण और संबंधित डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे। इसके अलावा बॉर्डर पर थर्मल स्क्रीनिंग सिस्टम को भी शुरू किया जा सकता है। 
पंचकूला के सभी बॉर्डर पहले से ही सील हैं। केवल महत्वपूर्ण कार्य के लिए ही लोगों को आने-जाने की अनुमति है। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जितना भी स्टाफ है, सभी को यहीं ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है। चंडीगढ़ से कोई भी कोरोना संक्रमित पंचकूला में प्रवेश न कर पाए, इसके लिए बॉर्डर पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था शुरू की जाएगी। -डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ पंचकूला
 
कोरोना को हराने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से जो भी निर्देश जारी होते हैं, उनका सख्ती से पालन किया जा रहा है। सिटी में कोई कोरोना संक्रमित प्रवेश न कर पाए, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। वैसे तो पंचकूला के सभी बॉर्डर पहले से ही सील हैं। फिर भी अब और सख्ती बढ़ाई जाएगी। -मोहित हांडा, डीसीपी पंचकूला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें