हरियाणा सरकार ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य की मंजूरी के बाद चार आईपीएस अधिकारियों को आईजी से एडीजीपी पदोन्नत किया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए हैं। 1995 बैच के इन आईपीएस अफसरों को तत्काल प्रभाव से पे-मैट्रिक्स 182200-224100 में भी शामिल किया गया है।
पदोन्नति के बाद आईपीएस डॉ. सीएस राव को एडीजीपी स्टेट क्राइम ब्रांच गुरुग्राम, चारू बाली को एडीजीपी क्राइम अगेंस्ट वीमेन, संदीप खिरवार को एडीजीपी रोहतक रेंज व सुभाष यादव को एडीजीपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो गुरुग्राम लगाया गया है। नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।