फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः अनुबंध पर रखे जाएंगे 69 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत्त डॉक्टर, प्रोफेसर भी होंगे भर्ती

Mon, 20 Apr 2020 02:10 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
वैश्विक महमारी कोरोना से उपजे हालात में लोगों को और अधिक बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए सेवानिवृत्त डॉक्टर एक वर्ष के अनुबंध पर रखे जाएंगे। सीएम मनोहर लाल ने 69 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत्त सरकारी डॉक्टरों को अनुबंध आधार पर खाली पदों के विरुद्ध एक वर्ष के लिए दोबारा रखने के स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। आवेदन करने की अधिकतम आयु 69 वर्ष रखी गई है ताकि डॉक्टर 70 साल की आयु तक विभाग में अपनी सेवाएं दे सकें।
विज्ञापन


संबंधित जिले के सिविल सर्जन को अपने स्तर पर इन डॉक्टरों को सेवा में रखने के लिए अधिकृत किया गया है। सीएम मनोहर लाल ने कोविड-19 के प्रभावी प्रबंधन के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, करनाल, बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां, सोनीपत और शहीद हसन खान मेवाती, राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़, नूंह में 70 वर्ष की आयु तक के सेवानिवृत्त डॉक्टरों में से अनुबंध आधार पर विभिन्न संकाय के 197 पदों को एक वर्ष के लिए या नियमित भर्ती होने तक भरने की प्रशासनिक मंजूरी दी है।

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, करनाल में प्रोफेसर के 13 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 29 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 54 पद भरे जाएंगे। बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां, सोनीपत में प्रोफेसर सुपर स्पेशियलिटी के 8 पद, एसोसिएट प्रोफेसर सुपर स्पेशियलिटी के 7 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर सुपर स्पेशियलिटी के 8 पद, प्रोफेसर स्पेशियलिटी के 9 पद, एसोसिएट प्रोफेसर स्पेशियलिटी के 15 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर स्पेशियलिटी के 10 पद पर भर्ती होगी।
विज्ञापन


शहीद हसन खान मेवाती, राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़, नूंह में प्रोफेसर के 10 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 19 पद और सहायक प्रोफेसर के 15 पद भरे जाएंगे। इन्हें पारिश्रमिक का भुगतान प्राप्त अंतिम वेतन में से पेंशन को घटाकर किया जाएगा। निदेशक, पीजीआईएमएस रोहतक को भी मंजूरी के अनुसार अनुबंध के आधार पर पदों को भरने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें