फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना/लॉकडाउनः पत्रकारों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा एलान, होगा 10 लाख का जीवन बीमा

Thu, 23 Apr 2020 03:08 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
khattar and rao inderjit singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान डटे प्रदेश भर के पत्रकारों के लिए हरियाणा सरकार ने बहुत बड़ा एलान किया है। सरकार जान जोखिम में डालकर ड्यूटी दे रहे पत्रकारों का 10 लाख तक का जीवन बीमा कराएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा कि हम उनके काम की सरहाना करते हैं। इसलिउ ये निर्णय लिया गया है कि कोरोना काल में कार्य करने वाले सभी मान्यता प्राप्त व संबद्ध पत्रकारों को 10 लाख का जीवन बीमा कवर दिया जाएगा। महामारी का शिकार होने पर ही ये राशि आश्रितों को मिलेगी।

हरियाणा में सीएम मनोहर लाल ने एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अनुबंधों में इस अवधि को शून्य अवधि (फ्रोजन पीरियड) माना जाएगा। कंटेनमेंट जोन में कार्यरत सभी मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों को 30 जून 2020 तक 10 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी मीडियाकर्मी, चाहे वे एक्रेडिटिड हों या मान्यता प्राप्त, को बीमा कवर का लाभ दिया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के स्टार्टअप इन्क्यूबेटर सेंटर में संचालित सभी स्टार्टअप से 15 मार्च से 15 मई 2020 तक किराया नहीं लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें