फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव, कई पत्रकारों ने भी कराया था टेस्ट

Sat, 02 May 2020 09:15 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जागरूकता लाने के मकसद से अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। कई पत्रकारों की भी जांच हुई थी और इनकी रिपोर्ट भी आ गई है। किसी को कोरोना नहीं है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला चंडीगढ़ सेक्टर-3 स्थित एमएलए हॉस्टल की डिस्पेंसरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ अपना कोरोना टेस्ट भी करवाया था। कुछ पत्रकारों में चेक करवाने को लेकर भय था, इसलिए वे स्वयं टेस्ट करवाने यहां पहुंचे।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री चौटाला ने अपील की है कि कोरोना टेस्ट करवाने से किसी को घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि हम सब सुरक्षित रहेंगे तभी पूरे प्रदेश को सुरक्षित रखने का काम कर पाएंगे। इसलिए सभी को जागरूक नागरिक होने का अपना फर्ज निभाना चाहिए।
विज्ञापन


महाराष्ट्र व दिल्ली में बहुत सारे पत्रकार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में हमारी वजह से ये संक्रमण फैलता है तो जनता के लिए खतरा है। सरकार जनता को सुरक्षित रखने के लिए ये टेस्ट करवा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार जल्द जनता के सहयोग से हरियाणा को कोरोना मुक्त प्रदेश बनाने में सफल होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें