फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा भास्कर को बबीता फोगाट का करारा जवाब, पूछा- संक्रमण फैलाने में जाहिल जमाती ही आगे क्यों

Sat, 18 Apr 2020 01:40 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बबीता फोगाट, स्वरा भास्कर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी अब 'दंगल' में उतर गई हैं और उन्होंने एक ट्वीट करके बबीता फोगाट को घेरने की कोशिश की, जिसका उन्हें करारा जवाब मिला है। स्वरा ने अपने ट्वीट में कुछ आंकड़े दिखाते हुए बबीता फोगाट से सवाल पूछे थे और लिखा कि वह पहलवान की फैन हैं।
विज्ञापन


स्वरा ने ट्वीट लिखा, 'बबीता जी यह आंकड़ा भी देखें। क्या इन लाखों भक्तगण के कोरोना टेस्ट हुए हैं? कृपया, इस पर भी टिप्पणी दें और तब्लीगी जमात के प्रोग्राम को दिल्ली पुलिस ने इजाजत क्यों दी? यह सवाल भी उठाएं, बाकी आपके फैन तो हम हैं ही।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बबीता फोगाट ने जवाब देते हुए ट्वीट लिखा...

इसका जवाब देते हुए बबीता फोगाट ने ट्वीट लिखा, 'मेरी फैन- मेरी बहन स्वरा भास्कर! बहन.... 135 करोड़ के हमारे राष्ट्र में महामारी से बचाव के रेस्क्यू प्रयास और टेस्ट सरकार की तरफ से जारी हैं। दिल्ली से तो लाखों मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए निकले, पर कोरोना संक्रमण को फैलाने में सबसे आगे जाहिल जमाती ही क्यों ???'
 
गौरतलब है कि बबीता फोगाट ने कोरोना संक्रमण को लेकर जमातियों से जुड़ा एक ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने 'जमातियों को जाहिल' बताया था। इसके बाद से ही वह ट्रोल हो रही हैं। शुक्रवार को बबीता फोगाट की ओर से एक वीडियो जारी किया गया। एक मिनट 25 सेकेंड के वीडियो में बबीता फोगाट ने उन्हें गालियां और धमकी देने वालों की खिंचाई की है।

हालांकि बबीता के खिलाफ केस दर्ज हो गया है और उनके ट्विटर अकांउट को सस्पेंड करने की मांग भी की जा रही है, लेकिन वे अपने बयान पर अडिग हैं। वहीं उनके इस बयान की कहीं खिलाफत हो रही है तो कई समर्थन भी किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें