फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलाः कोरोना वायरस से ठीक हुई बुजुर्ग की हार्ट अटैक से हुई मौत, निगेटिव आई थी रिपोर्ट

Tue, 19 May 2020 03:24 PM IST
खुशबू गोयल अवधेश शुक्ला, पंचकूला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंचकूला नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में कोरोना से ठीक हुई बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। नागरिक अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि नागरिक अस्पताल में दाखिल आशा रानी (63) को इसोफेजियल कैंसर था। वह सेक्टर-10 में रहती थीं। सीएमओ ने बताया कि आशा रानी 14 मई को प्राइवेट लैब में आई रिपोर्ट के अनुसार कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं। 

विज्ञापन


उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नागरिक अस्पताल के आईसीयू वार्ड में दाखिल किया गया। आईसीयू में दाखिल होने के दौरान 18 मई को दोबारा से कोविड-19 के सैंपल लिए गए, 19 मई को सुबह 10.30 बजे रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि आशा रानी की मृत्यु दिल की धड़कन रुकने से हुई है।


पंचकूला में कोरोना के 92 फीसदी मरीज हुए ठीक
पंचकूला में 92 फीसदी मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। 324 कोरोना फाइटरलोगों को बचाने के लिए लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग ने माना है कि लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी है। इस कारण भी लोग ठीक हुए हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतरीन होने के कारण लोगों को वेंटिलेटर पर भी नहीं रखना पड़ा। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि लोगों को अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि पौष्टिक आहार के सेवन से इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन


रिकवरी रेट में हम अव्वल हैं
बेशक पिछले कुछ दिन में कोरोना के केसों में इजाफा हुआ, लेकिन हमारा रिकवरी रेट भी अन्य जिलों की तुलना में कहीं बेहतर है। फिलहाल रिकवरी रेट करीब 92 फीसदी है। देशभर में खान-पान को लेकर हरियाणा का पंचकूला जिला किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यहां के लोगों के खाने में दूध और घी अहम हिस्सा है। इसके अलावा लस्सी और दही भी इन्हें खूब भाती है। ये सभी चीजें इम्युनिटी को बेहतर करती है, जो हर तरह के रोगों से लड़ने में सहायक है। यही कारण है कि यहां के मरीज जल्दी ठीक हो रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें