फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- विदेश यात्रा की सूचना न देने वालों के जब्त होंगे पासपोर्ट

Sun, 05 Apr 2020 10:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पंजाब में कोविड-19 संकट के चलते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अहम फैसला लेते हुए विदेश यात्रा के बारे जानकारी नहीं देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। इसके तहत उन्होंने ऐसे लोगों के पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


पंजाब में कोरोना के चलते कर्फ्यू और लॉकडाउन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई कैबिनेट की पहली बैठक में सीएम ने कहा कि विदेश यात्राओं का खुलासा करने के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे व्यक्ति जिन्होंने पुलिस और सेहत विभाग से यात्रा के बारे में तथ्य छिपाए हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोगों के पासपोर्ट जब्त कर लिए जाएंगे।

कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग के सेवामुक्त होने वाले मुलाजिमों का तीन माह का सेवाकाल बढ़ाए जाने के फैसले को भी मंजूरी दे दी। सेहत विभाग इन दिनों कोरोना के खिलाफ जंग में फ्रंटलाइन पर डटा है। यह प्रस्ताव मुख्य सचिव करण अवतार सिंह द्वारा पेश किया गया था। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रस्ताव को विस्तृत मंजूरी के लिए बाद में मुख्यमंत्री को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके साथ ही, कैबिनेट ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वर्गों को विशेष तौर पर आभार व्यक्त करने के लिए तीन प्रस्ताव पारित किए। इनमें सरकारी कर्मचारी जिन्होंने अपने वेतन का एक हिस्सा दान दिया है, सभी एनजीओ और धार्मिक संगठन जिन्होंने लोगों को प्रेरित कर सामाजिक दूरी बनाने में योगदान दिया और राहत कार्य किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पुलिस, स्वास्थ्य, सैनिटेशन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तहेदिल से धन्यवाद करती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें