फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले, मरकज से लौटे लोगों ने बढ़ाई मुश्किलें, कुल संख्या पहुंची 19

Tue, 07 Apr 2020 12:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
विज्ञापन
मोहाली में लगातार मिल रहे कोरोना के मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोहाली में सोमवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कोरोना के शिकार हुए चारों मरीज अपने परिजनों के संपर्क में आकर संक्रमित  हुए हैं। इनके परिजन मरकज से लौटे थे, उनका पहले ही इलाज चल रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनमें से मोहाली निवासी युवक को बनूड़ के ज्ञानसागर अस्पताल जबकि अन्य तीनों को चंडीगढ़ सेक्टर- 32 अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


वहीं, अब जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या 19 हो गई है। जबकि इनमें से एक व्यक्ति की मौत तक हो चुकी है। मोहाली अब कोरोना पीड़ितों के मामले में ट्राइसिटी ही नहीं पंजाब में भी पहले नंबर पर आ गया है। ऐसे में सरकार मोहाली को अति संवेदनशील मानकर चल रही है। साथ ही बीमारी से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। 

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-68 निवासी एक युवक सोमवार सुबह पॉजिटिव आया। उसके पिता पहले ही पॉजिटिव आए थे। वह दिल्ली से एक धार्मिक समागम से शामिल होकर लौटे थे। दूसरी ओर डेराबस्सी के जवाहरपुर में तीन नए केस सामने आए हैं। इसमें पहले पॉजिटिव आए युवक के पिता, पत्नी और भाई शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें