फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: मोहाली में कोरोना का एक और पॉजिटिव मिला, जिले में 37 में से 21 मामले जवाहरपुर गांव के

Fri, 10 Apr 2020 12:34 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी ( पंजाब)
विज्ञापन
गली को सील करते हुए पुलिसकर्मी।
विज्ञापन

डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर में मिले नये कोरोना पॉजिटिव केस के साथ ही मरीजों की संख्या 22 पहुंच गई है। जो पंजाब के कई जिलों से अधिक है। गुरुवार को एक दुकानदार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। जिसने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


यह दुकानदार डेराबस्सी निवासी है और गांव में मनियारी की दुकान करता है। प्रशासनिक अधिकारियों में पहले यह राहत की खबर थी कि सारे मरीज गांव के ही निकल रहे हैं, जिसके चलते गांव को सील कर दिया गया था। उनकी पूरी कोशिश थी कि कोरोना की चेन को गांव से बाहर नहीं जाने देंगे।

लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाम रही और गांव के बाहर पहला पॉजिटिव केस सामने आ चुका है, जो पूरे इलाके के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। अब प्रशासन दुकानदार के संपर्क में आए लोगों को तलाशना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव दुकानदार डेराबस्सी पुलिस स्टेशन के पीछे शक्ति नगर में रहता है। 
विज्ञापन


उसकी दुकान गांव जवाहरपुर में सबसे पहले आए पॉजिटिव मरीज के घर के सामने है। हो सकता है कि दुकानदार उसके संपर्क में आने के बाद ही कोरोना का शिकार हुआ हो। हालांकि उसके अभी तक कोई लक्षण सामने नहीं आए थे। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने पहले लिए गए 118 सैंपलों में उसका भी सैंपल लिया था, जिसकी रिपोर्ट बीती रात पॉजिटिव आई है। प्रशासन ने शक्ति नगर और नजदीकी क्षेत्र को सील कर दिया है।

विज्ञापन

एसएमओ सिविल अस्पताल डॉ. संगीता जैन ने कहा कि गांव में मिले सभी 22 मरीज सरपंच के पति और पहले मरीज पंच के संपर्क में आए थे। उन्होंने कहा कि अब तक एक मरीज गांव का बाहरी है, जिसकी दुकान गांव में है। 

64 सैंपल में ये 12 सैंपल शक्ति नगर के
उन्होंने कहा कि गुरुवार को पॉजिटिव आए मरीजों के परिजनों के कुल 64 सैंपल लिए गए है। जिनमें 12 सैंपल शक्ति नगर के हैं। इनमें दुकानदार के परिजन, नजदीकी रिश्तेदार और पड़ोसी शामिल हैं। एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बावा ने कहा कि शक्ति नगर को सील कर फायर बिग्रेड द्वारा सैनिटाइज करवाया है। बाहरी लोगों की एंट्री बंद है। दुकानदार के परिवार को क्वारंटीन में रखा है। 

जवाहपुर से सटे तीन और गांव सील, एक पॉजिटिव केस आया सामने
डेराबस्सी सब डिवीजन के गांव जवाहरपुर का एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया। इसके अलावा कोरोना को मात देने के लिए जवाहरपुर के नजदीकी गांव मुकंदपुर, देवी नगर और हरिपुर कूढ़ा को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जवाहरपुर गांव समेत जिले से 80 लोगों सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने लोगों से अपील की है कि अब कोरोना के खिलाफ जंग निर्णायक मोड़ में चल रही है। ऐसे में वह घरों में ही रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें