एसएमओ सिविल अस्पताल डॉ. संगीता जैन ने कहा कि गांव में मिले सभी 22 मरीज सरपंच के पति और पहले मरीज पंच के संपर्क में आए थे। उन्होंने कहा कि अब तक एक मरीज गांव का बाहरी है, जिसकी दुकान गांव में है।
64 सैंपल में ये 12 सैंपल शक्ति नगर के
उन्होंने कहा कि गुरुवार को पॉजिटिव आए मरीजों के परिजनों के कुल 64 सैंपल लिए गए है। जिनमें 12 सैंपल शक्ति नगर के हैं। इनमें दुकानदार के परिजन, नजदीकी रिश्तेदार और पड़ोसी शामिल हैं। एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बावा ने कहा कि शक्ति नगर को सील कर फायर बिग्रेड द्वारा सैनिटाइज करवाया है। बाहरी लोगों की एंट्री बंद है। दुकानदार के परिवार को क्वारंटीन में रखा है।
जवाहपुर से सटे तीन और गांव सील, एक पॉजिटिव केस आया सामने
डेराबस्सी सब डिवीजन के गांव जवाहरपुर का एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया। इसके अलावा कोरोना को मात देने के लिए जवाहरपुर के नजदीकी गांव मुकंदपुर, देवी नगर और हरिपुर कूढ़ा को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जवाहरपुर गांव समेत जिले से 80 लोगों सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने लोगों से अपील की है कि अब कोरोना के खिलाफ जंग निर्णायक मोड़ में चल रही है। ऐसे में वह घरों में ही रहे।