फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 46 लाख परिवारों की स्क्रीनिंग पूरी, सांस की बीमारी वाले नौ हजार मरीजों का होगा कोरोना टेस्ट

Fri, 24 Apr 2020 09:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा में चल रही स्क्रीनिंग में 46 लाख परिवारों की स्क्रीनिंग का काम पूरा हो चुका है, जिसमें से करीब नौ हजार लोगों में सांस की बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इन सभी सांस की बीमारी के मरीजों का कोरोना टेस्ट करेगा। स्क्रीनिंग का काम आगे भी जारी रहेगा। अगले तीन माह में यह काम पूरा होने की संभावना है। करीब 20 हजार आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मचारी मिल कर इस काम को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग को यह भी हिदायत दी है कि यदि स्क्रीनिंग करने वाली टीम के सदस्यों में किसी तरह के लक्षण सामने आते हैं तो उनका भी कोरोना टेस्ट किए जाए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे सभी लोगों के टेस्ट करने के फरमान पहले ही जारी किए जा चुके हैं लेकिन मंत्री ने बताया कि टीम के जो सदस्य घर-घर जाकर लोगों से बात कर रहे है, उनमें ज्यादा खतरे की आशंका रहती है।

उधर, केंद्र सरकार ने हरियाणा में कोरोना की रोकथाम के लिए चल रहे प्रयासों को सराहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे। बैठक में सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री शामिल हुए। इस दौरान कोरोना संक्रमण को लेकर सभी राज्यों की ओर से अपने-अपने यहां पर कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विज द्वारा हरियाणा को लेकर रखे गए पक्ष व चल रहे प्रयासों के बारे में बताया। जिसके बाद केंद्र की ओर से इसकी सराहना की गई, क्योंकि राज्य में कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मरीजों की संख्या राज्य में घटकर 89 रह गई है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रैपिड टेस्ट सिस्टम पर रोक जारी रहेगी लेकिन विज की ओर से इसे खोलने की मांग की है। विज ने बताया कि साउथ कोरिया की कंपनी से अभी वे 75 हजार किट और लेंगे, क्योंकि अभी तक पहली खेप 25 हजार ही उनके पास में आई थी। अहम बात यह भी रही कि सभी राज्यों के मुकाबले में हरियाणा में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के साथ ही इस दिशा में उठाए गए कदमों से सार्थक परिणाम सामने आए  हैं।

अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में 89 मामले पॉजिटिव रह जाने के बाद में केंद्र की ओर से भी हरियाणा की परफार्मेंस रिपोर्ट देखी गई। उन्होंने कहा कि राज्य में रिकवरी तेजी के साथ बढ़ी है। पूर्व में जहां 14 दिनों में पॉजिटिव मामले डबल हो रहे थे। वहीं अब यह 21 दिनों में डबल हो रहे हैं। विज ने हरियाणा में डबल डिजिट में मरीज रह जाने पर संतोष जाहिर किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें