फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Haryana: संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 181, महामारी ने 20 जिलों में पसारे पांव

Sun, 12 Apr 2020 09:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 181 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन अनुसार रविवार को 16 नए मामले सामने आए हैं। नूंह में सबसे ज्यादा 7 मामले नए मिले हैं। फरीदाबाद में 2, जींद, करनाल में 1-1, कुरुक्षेत्र में 2 व यमुनानगर में 3 केस नए आए हैं। कोरोना के हॉटस्पॉट जिलों में शामिल नूंह में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।
विज्ञापन


गुरुग्राम में तेजी से मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 32 पहुंच गया है। फरीदाबाद में 31 व पलवल में 29 संक्रमित हैं। कुल 181 केस में से 30 ठीक होने के बाद घर जा चुके हैं। इनमें से 8 को रविवार को ही डिस्चार्ज किया गया। अभी 149 केस एक्टिव चल रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अंबाला में कुल 7, भिवानी 2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1, हिसार, जींद, कैथल में 2-2, करनाल में 6, कुरुक्षेत्र में 2, पानीपत 4, पंचकूला में 5, रोहतक 1, सिरसा, यमुनानगर व सोनीपत में 3-3 मिले हैं।
विज्ञापन


संक्रमितों में 10 विदेशी भी शामिल हैं। इनमें 6 श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया व दक्षिणी अफ्रीका का एक-एक केस है। 64 संक्रमित अन्य राज्यों से हैं। 1209 नमूनों की जांच रिपोर्ट का सरकार को इंतजार है। 15240 लोग निगरानी में हैं। जिनमें से 978 आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें