फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सात जिलों में 29 नए पॉजिटिव मिले, 21 ठीक होकर घर लौटे, संक्रमितों का आंकड़ा 993 पहुंचा

Wed, 20 May 2020 10:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • हरियाणा में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 993 पहुंची
  • सूबे में 4608 लोगों की सैंपल रिपोर्ट का अभी इंतजार 
  • यमुनानगर, अंबाला और सिरसा जिले हुए कोरोना मुक्त
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार शाम तक हरियाणा के 7 जिलों में कोरोना संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए। जबकि 21 और मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। अब संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 993 पहुंच गया है। जबकि अभी 4608 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। गुरुग्राम में 6, फरीदाबाद में 7, सोनीपत में 8, झज्जर व जींद में 1-1, कुरुक्षेत्र में 4 व पानीपत में 2 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


13921 संदिग्ध लोगों को अभी भी मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। संक्रमण से रिकवरी रेट 65.26 प्रतिशत हो गया है। जबकि संक्रमण रेट 1.23 प्रतिशत है। कुल संक्रमित मरीजों में से 648 मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि 331 मरीज अभी एक्टिव है।

 

यह भी पढ़ें- 36 हजार छात्रों को हरियाणा सरकार ने दी बड़ी राहत, शिक्षा लोन का तीन महीने तक ब्याज खुद भरेगी

विज्ञापन

 

विभिन्न जिलों में अब कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 42, भिवानी में 6, चरखी दादरी में 6, फरीदाबाद में 170, फतेहाबाद में 8, गुरुग्राम में 226, हिसार में 9, जींद में 22, करनाल में 20, कैथल में 5, कुरुक्षेत्र में 7, नूंह में 65, पलवल में 40, पानीपत में 42, पंचकूला में 25, रोहतक में 13, सिरसा में 8, सोनीपत में 147, यमुनानगर में 8, रेवाड़ी में 9, महेंद्रगढ़ में 10, झज्जर में 91 मरीज सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन


दूसरी ओर, अंबाला में 40, भिवानी में 4, चरखी दादरी में 3, फरीदाबाद में 86, फतेहाबाद में 2, गुरुग्राम में 131, हिसार में 3, जींद में 15, करनाल में 9, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 3, नूंह में 60, पलवल में 36, पानीपत में 31, पंचकूला में 24, रोहतक में 4, सिरसा में 8, महेंद्रगढ़ में 4, चार सोनीपत में  100, झज्जर 62, यमुनानगर में 8 मरीज ठीक हो चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें