फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 11 जिलों में 38 नए पॉजिटिव मिले, कोरोना से हुई मौतों से चिंता में सरकार, आडिट होगा

Fri, 22 May 2020 02:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  •  4735 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार
  • प्रदेश के छह जिलों में 33 मरीज ठीक भी हुए
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के 11 जिलों में गुरुवार शाम तक संक्रमण के 38 नए मामले और सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1031 पहुंच गई। 6 जिलों में 33 मरीज इस संक्रमण से मुक्त भी हुए। जबकि अभी 4735 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं प्रदेश सरकार कोरोना से होने वाली मौतों को लेकर चिंतित है। सरकार ने इन मौतों का आडिट कराने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


गुरुग्राम में 13, फरीदाबाद में 11, सोनीपत में 3, पानीपत में 4, कुरुक्षेत्र में 2, पंचकूला, जींद, करनाल, रोहतक, महेंद्रगढ़ में 1-1 नया कोरोना ग्रस्त मरीज सामने आया है। 14448 मरीजों को स्वास्थ्य महकमे ने अभी भी चिकित्सीय निगरानी में रखा हुआ है। संक्रमण से रिकवरी रेट 66.05 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि संक्रमण की दर 1.24 प्रतिशत है। अब तक प्रदेश में इस संक्रमण से कुल 15 मौतें हो चुकी हैं।


यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन


विभिन्न जिलों में अब कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 42, भिवानी में 6, चरखी दादरी में 6, फरीदाबाद में 181, फतेहाबाद में 8, गुरुग्राम में 239, हिसार में 9, जींद में 23, करनाल में 21, कैथल में 5, कुरुक्षेत्र में 9, नूंह में 65, पलवल में 40, पानीपत में 46, पंचकूला में 26 रोहतक में 14, सिरसा में 8, सोनीपत में 150, यमुनानगर में 8, रेवाड़ी में 9, महेंद्रगढ़ में 11, झज्जर में 91 मरीज सामने आ चुके हैं। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था।

 दूसरी ओर, अंबाला में 40 भिवानी में 4, चरखी दादरी में 3, फरीदाबाद में 90, फतेहाबाद में 3, गुरुग्राम में 131, हिसार में 3, जींद में 15, करनाल में 11, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 3, नूंह में 60, पलवल में 36, पानीपत में 31, पंचकूला में 24, रोहतक में 7, सिरसा में 8, महेंद्रगढ़ में 4, चार सोनीपत में  101,  झज्जर 84, यमुनानगर में 8 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन

कोरोना से हुई मौतों का होगा आडिट

हरियाणा में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोरोना से हुई मौतों के आडिट के आदेश दिए हैं। पहले चरण में पीजीआई रोहतक में हुई चार कोरोना संक्रमितों की मौत का इतिहास खंगाला जाएगा। यह देखा जाएगा कि पहले से कोई बीमारी थी या फिर संक्रमित की मौत कोरोना के कारण ही हुई है।

विज ने बताया कि जिन चार लोगों की मौत हुई है, वह सभी गुरुग्राम से रेफर किए गए थे। इसमें 38 वर्षीय गुरुग्राम निवासी युवक की भी मौत हुई है जिससे डॉक्टर भी चिंतित है। खुद स्वास्थ्य मंत्री विज ने भी युवक की मौत पर चिंता जताई है, क्योंकि कोरोना पॉजिटिव होने के अगले दिन ही उसकी मौत हो गई। विज ने कोविड-19 के स्टेट नोडल अफसर डॉ. ध्रुव चौधरी को यह कहा है कि वह हर रोज प्रदेश के सभी कोविड अस्पतालों के हेड से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये गंभीर मरीजों के बारे में बातचीत कर उनकी रिपोर्ट तैयार करें। 

इसके अलावा विज ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर खोलने को लेकर कितना भी उन पर दबाव आए लेकिन अपने प्रदेश के लोगों की जान बचाने के लिए वह अभी कुछ और समय तक दिल्ली बॉर्डर को खोलने वाले नहीं हैं। विज ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर से सिर्फ आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को छोड़कर किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

अनिल विज ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में स्वास्थ्य विभाग के ने जो बताया उसके मुताबिक प्रदेश में कोरोना को लेकर जो अध्ययन किया है, उसमें यही बात सामने आई है कि दिल्ली की वजह से ही हरियाणा में कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कापसहेड़ा बॉर्डर से सटे गुरुग्राम क्षेत्र में ही हर रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें