फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 1400 से अधिक लोग घरों में क्वारंटीन, 6670 श्रमिकों के खाते में डाले गए दो करोड़ रुपये

Tue, 07 Apr 2020 12:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डीसी के साथ सभी दलों के नेताओं की बैठक।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण को लेकर अभी तक के कार्यों की जानकारी साझा करने के लिए चंडीगढ़ के डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने बैठक में बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शहर में अब तक 1404 से अधिक लोगों को घरों में क्वारंटीन किया गया है। कोरोना पॉजिटिव रोगियों के लिए पीजीआई के नेहरू हॉस्पिटल विस्तार खंड में अलग से वार्ड बनाया गया है। 

विज्ञापन


डीसी ने बताया कि कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए यूटी की ओर से 24 घंटे 112 नंबर की हेल्पलाइन शुरू की गई है, जिसके जरिए स्थानीय लोग अपनी सूचनाएं साझा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की खाद्य एवं रसद की आपूर्ति सुचारू हो सके, इसके लिए लोगों को ई-पास की सुविधा भी यूटी प्रशासन ने मुहैया कराई है।

6670 श्रमिकों के खाते में डाले गए 2 करोड़
डीसी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान लगाए गए कर्फ्यू में दिहाड़ी मजदूरों को खाने की परेशानी न हो, इसलिए पंजीकृत मजदूरों के खाते में 6670 श्रमिकों के लिए 2 करोड़ की राशि निर्गत की गई है। प्रति मजदूर के खाते में 3000 रुपये की राशि जमा की गई है।  
विज्ञापन


खाद्य वितरण की ये देख रहे हैं जिम्मेदारी
शहर में खाद्य वितरण के लिए दो पीसीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। डीसी ने बताया कि शहर में जरूरतमंदों को खाद्य वितरण के लिए पीसीएस अधिकारी तेजदीप सैनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पीसीएस सौरभ अरोड़ा सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय बनाकर शहर में जरूरतमंदों को खाने का वितरण का काम देख रहे हैं।

सामाजिक दूरी का पाठ पढ़ाएंगे नेता
डीसी ने बैठक में राजनीतिक दलों से अपील की है कि लोगों को राजनीतिक दलों के नेता सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी आश्वासन दिया है कि वह प्रशासन के कार्यों में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें