हरियाणा में निजामुद्दीन मरकज से लौटे संक्रमितों व्यक्तियों की संख्या 90 पहुंच गई है। प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 146 है। राज्य में महामारी सेअब तक तीन मौतें हो चुकी हैं। मंगलवार को नूंह में 25 और फरीदाबाद में छह मामले सामने आए हैं। यह सभी जमाती हैं। अब तक 17 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि बाकी का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नूंह और पलवल में सबसे ज्यादा जमाती पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल बना दिया गया है। यहां पर सिर्फ कोरोना संक्रमित मरीजों का ही इलाज किया जा रहा है।
कहां कब हुई कोरोना से मौत
- 5 अप्रैल को करनाल के गांव रसीन निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हुई थी।
- 3 अप्रैल को अंबाला के 67 साल के बुजुर्ग की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हुई थी।
- रोहतक की महिला की राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में कोरोना से मौत हुई थी।