सीएम मनोहर लाल ने किसानों को बड़ा आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि किसान चिंता न करें, फसल का एक-एक दाना खरीदेंगे। सरसों खरीद 15 अप्रैल और गेहूं खरीद 20 अप्रैल से स्थिति सामान्य रहने पर शुरू की जाएगी। 14 अप्रैल तक बंद के कारण खरीद संभव नहीं है। किसान पकी फसल की थ्रेसिंग कर अनाज को क्षमता अनुसार अपने घरों में रखें या कृषि विपणन बोर्ड की मदद लें।
किसानों को मिलेगा इंसेंटिव
सीएम ने कहा, किसानों को राहत पहुंचाने के लिए इंसेंटिव देंगे। योजना बनाने के लिए केंद्र सरकार को लिखा है। उसके अनुसार ही राज्य सरकार भी अपना सहयोग करेगी। किसानों को बैंकों का पैसा जमा कराने के लिए 15 अप्रैल का समय दिया गया था, उसे बढ़ाने की मांग भी केंद्र सरकार से की है
सीएम ने ये भी की घोषणाएं
- गरीब, दिहाड़ी मजदूरों को राहत देने के लिए और योजनाओं पर भी काम चल रहा है।
- वालंटियर व अन्य लोगों को ई पास देंगे, डॉक्टरों, नर्सों सहित 3300 पंजीकृत।
- 2000 से ज्यादा लोगों ने अभी तक राहत कोष में 5 करोड़ से अधिक दिए।
- बिजली, पानी बिलों का ई-भुगतान करने पर छूट दे रहे।