फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: हरियाणा में घर जाकर मिड डे मील का राशन बांटने में डीईईओ ने खड़े किए हाथ

Wed, 25 Mar 2020 01:54 PM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा में स्कूली बच्चों को मिड डे मील के राशन का वितरण टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को घर पर राशन पहुंचाने में असमर्थ हैं। चूंकि, शिक्षकों ने बच्चों के घर जाकर राशन सामग्री देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने इसे देखते हुए अब सभी जिलों के डीसी से राशन वितरित करवाने के लिए मदद मांगी है। मौलिक शिक्षा निदेशक कार्यालय ने डीसी से मैनपावर मुहैया कराने को कहा है ताकि बच्चों के घर पर राशन व राशि पहुंचाई जा सके। निदेशालय ने अपने पत्र में राशन वितरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए फैसले का भी हवाला दिया है।

साथ ही कहा है कि हर दिन बहुत महत्वपूर्ण है। कोरोना के चलते धारा-144 व बंद लागू है। इसलिए स्कूली बच्चों को छुट्टियों के दौरान घर पर राशन व कुकिंग राशि मुहैया करानी है। मुख्यमंत्री भी इसके निर्देश दे चुके हैं। डीईईओ कार्यालयों को सामग्री पहुंचाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक संगठनों को वायरस फैलने का डर

शिक्षक संगठन राशन वितरण से इसलिए मना कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें इससे भी वायरस फैलने का डर सता रहा है। यूनियन नेताओं ने सरकार से यह फैलना वापस लेने का आग्रह किया था, लेकिन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को आधार बनाकर राशन वितरित कराने का निर्णय लिया है। फैसले का विरोध करने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।    

ये है मिड डे मील में प्रावधान  
प्राइमरी के बच्चों को 3 किलो गेहूं व चावल के साथ मसाले, दाल और 134.40 रुपये भी दिए जाएंगे।  छठी कक्षा से ऊपर के बच्चों को साढ़े चार किलो गेहूं, चावल, दाल, मसाले व 230 रुपये दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें