रविवार को कोरोना से पीड़ित जिन 20 लोगों की मौत हुई है, उनमें जालंधर के 7, पटियाला के 4, होशियारपुर व तरनतारन के 2-2, संगरूर के 3 और मोहाली व कपूरथला के 1-1 मरीज शामिल हैं। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के सबसे ज्यादा मामले मोहाली (211) में दर्ज किए गए हैं।
इनके अलावा लुधियाना में 197, पटियाला में 196, जालंधर में 176, होशियारपुर में 158, कपूरथला में 141, अमृतसर में 110, गुरदासपुर में 88, पठानकोट व रोपड़ 30-30, संगरूर में 29, फतेहगढ़ साहिब में 24, बठिंडा में 22, मोगा में 21, तरनतारन में 13, मानसा में 12, फिरोजपुर में 11, नवांशहर में 10, मुक्तसर में 8, फाजिल्का में 7, फरीदकोट में 5 और बरनाला में 2 मामले दर्ज किए गए हैं।
हम सभी को हमारे साथी डीएसपी वरिंदरपाल सिंह की मौत का बेहद दुख है। हमने हाल ही में कोविड के कारण एएसआई नायब सिंह, एएसआई सरबजीत सिंह और एएसआई जोगिंदर राम को भी खो दिया है। मैं वरिंदरपाल के परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। - दिनकर गुप्ता, डीजीपी, पंजाब